सिंघम अगेन 2024 की सबसे चर्चा फिल्मों में से एक रही. लेकिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल देखने को मिला. सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे. सिनेमाघरों के बाद सिंघम अगेन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑन रेंट रिलीज हुई थी और यह फिल्म 29 दिसंबर के फ्री-टू-स्ट्रीम होने वाली थी. लेकिन अब सिंघम अगेन को अमेजन प्राइम वीडियो से हटा दिया गया है.
प्लेटफॉर्म पर सर्च करने पर यह लिखा आ रहा है कि सिंघम अगेन फिलहाल उपलब्ध नहीं है. हालांकि इसके अचानक गायब होने के पीछे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है, और दर्शक अमेज़न प्राइम वीडियो से आधिकारिक स्पष्टीकरण का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. सिंघम अगेन की कहानी की बात करें तो इसमें मॉर्डन रामायण दिखाई गई है. कैसे अर्जुन कपूर करीना कपूर को किडनैप कर लेते हैं. उसके बाद अजय देवगन अपनी पूरी टीम लेकर करीना को छुड़ाने के लिए जाते हैं. फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. 1 नवंबर को रिलीज हुई सिंघम अगेन का क्लैश कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से हुआ था. भूल भुलैया 3 सिंघम अगेन से आगे निकल गई. जिसके चलते यह बड़े बजट की फिल्म फ्लॉप साबित हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं