Sikandar Box Office Collection Day 2: रविवार यानी ईद के दिन 35.47 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले आई सलमान खान की सिकंदर अच्छी शुरुआत की. शुरुआती अनुमानों में कहा जा रहा था कि एआर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रविवार को 26.50 करोड़ रुपये से 27.50 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया. हालांकि मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से साफ किया कि सिकंदर ने देशभर में 35.47 करोड़ी की कमाई की. फिल्म को दूसरे दिन यानी कि सोमवार (31 मार्च) को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला. सैक्निल्क पर दिए गए शुरुआती आंकड़ों की मानें तो भाई जान की फिल्म की दूसरे दिन की कलेक्शन करीब 29 करोड़ रह सकती है. नंबर्स इससे बढ़ भी सकते हैं हालांकि ये तो थोड़ी देर में साफ हो ही जाएगा.
सिकंदर की असली परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी जब सभी बाजार ईद की छुट्टी वाले मोड से बाहर आकर नॉर्मल फंक्शन करेंगे. वैसे तो 35.47 करोड़ रुपये की शुरुआत के बाद सिकंदर का ईद कलेक्शन बहुत जल्द 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होती नजर आ रही है. रिव्यू की बात करें तो सिकंदर को उतनी तारीफ नहीं मिली है और पिछले दो दिनों का बिजनेस का मेन सोर्स सलमान भाई के कट्टर फैन ही रहे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोविड के बाद से बाजार में दर्शकों के लिए कंटेंट को लेकर दर्शकों की पसंद में बदलाव आया है और सलमान खान को भी उसी के हिसाब से ढलने की जरूरत है, क्योंकि ईद के लिए ऐसे अधपके और आधे-अधूरे प्रोडक्ट अब खरीदने वाले नहीं हैं. ईद का जश्न खत्म होते ही फिल्म की कमाई कम पर असर हो सकता और अब देखना यह है कि यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ती है या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं