विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर, 33 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 119.58 करोड़

टीवी के सुपरस्टार सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड में जिस फिल्म से डेब्यू किया, उसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. 33 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 119.58 करोड़ रुपये का कारोबार कर साल 2014 की बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह बनाई.

सिद्धार्थ शुक्ला की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर, 33 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 119.58 करोड़
सिद्धार्थ शुक्ला की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर
NDTV

अगर आप सिद्धार्थ शुक्ला के फैन हैं, तो शायद आपको उनकी टीवी जर्नी और 'बिग बॉस 13' की जीत तो अच्छी तरह याद होगी. लेकिन क्या आपको पता है कि बड़े पर्दे पर उनकी पहली फिल्म भी किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं थी? दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में वो हीरो नहीं थे, फिर भी उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींच लिया. रिलीज के बाद फिल्म ने टिकट खिड़की पर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि देखते ही देखते बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर डाली. रोमांस, कॉमेडी, शानदार गानों और दमदार स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म ने साल 2014 की सबसे हिट फिल्मों में अपनी जगह बनाई थी.

ये भी पढ़ें: 59 साल पहले बैसाखियों के सहारे चलने वाले मलंग चाचा ने सिखाया था मनोज कुमार को सबक, 'राम हर युग में पैदा होगा, लेकिन लक्ष्मण नहीं'

सिद्धार्थ शुक्ला की बॉलीवुड एंट्री

जिस फिल्म की बात हो रही है, वो है 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', जो 11 जुलाई 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे. जबकि सिद्धार्थ शुक्ला ने अंगद का किरदार निभाया था. हालांकि पर्दे पर उनका रोल ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी सादगी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से अलग छाप छोड़ी. उस समय सिद्धार्थ टीवी के बड़े स्टार बन चुके थे और दर्शकों में उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी. यही वजह थी कि फिल्म में उनकी एंट्री को भी खूब पसंद किया गया.

33 करोड़ की लागत... और कमाई 119.58 करोड़

'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का बजट करीब 33 करोड़ रुपये था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने कमाई के मामले में सबको चौंका दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने दुनियाभर में 119.58 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. यानी फिल्म ने अपने बजट से तीन गुना से भी ज्यादा कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म सिर्फ कमाई के मामले में ही नहीं, बल्कि दर्शकों के प्यार में भी अव्वल रही. वरुण धवन और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता. वहीं सिद्धार्थ शुक्ला का किरदार भी खूब चर्चा में रहा. यही फिल्म 'दुल्हनिया' फ्रैंचाइजी की शुरुआत बनी, जिसके बाद 2017 में 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज हुई. फिल्म की कहानी एक हल्की-फुल्की लव स्टोरी थी. जिसमें इमोशन, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का बेहतरीन कॉम्बो देखने को मिला.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Humpty Sharma Ki Dulhania, Sidharth Shukla, Sidharth Shukla Age, Sidharth Shukla  Death, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com