विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2020

सिद्धार्थ पिटानी ने किया खुलासा, सुशांत सिंह राजूपत का जनवरी में ही टूट गया था दिल, रोते हुए कहा था- मेरे पास कोई नहीं

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के दोस्त सिद्धार्थ पिटानी (Siddharth Pithani) ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया है कि एक्टर का दिल जनवरी में ही टूट गया था और उन्होंने कहा था कि इस दुनिया में उनका कोई नहीं है.

सिद्धार्थ पिटानी ने किया खुलासा, सुशांत सिंह राजूपत का जनवरी में ही टूट गया था दिल, रोते हुए कहा था- मेरे पास कोई नहीं
सिद्धार्थ पिटानी (Siddharth Pithani) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर किया खुलासा
  • सिद्धार्थ पिटानी ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर किया खुलासा
  • बोले- जनवरी में टूट गया था उनका दिल
  • इंटरव्यू में कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा था. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) मामले को लेकर एक्टर के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं, लगातार बिहार पुलिस भी मुंबई में इस मामले की जांच कर रही है. अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिटानी ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया है कि एक्टर का दिल जनवरी में ही टूट गया था और उन्होंने कहा था कि इस दुनिया में उनका कोई नहीं है. सिद्धार्थ ने बताया कि सुशांत शहर के जीवन से दूर जाकर खेती करना चाहते थे.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के दोस्त सिद्धार्थ पिटानी (Siddharth Pithani) ने जूम को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए कहा बताया कि सुशांत ने उन्हें जनवरी के पहले हफ्ते में फोन किया था, और कहा था, "प्लीज वापस आ जाओ. मुझे लगता है कि हम एक-साथ मिलकर कुछ कर सकते हैं. मैं अब और एक्टिंग नहीं करना चाहता. हम वर्चुअल रियलिटी या किसी दूसरे क्षेत्र में कुछ शुरू कर सकते हैं. मुझे यकीन है कि तुम इसके लिए सही व्यक्ति हैं. अपनी नौकरी छोड़ दो, मैं तुम्हें उतनी ही सैलरी दूंगा." सिद्धार्थ ने बताया कि सुशांत चाहते थे कि वह उसी दिन उनकी पास वापस आ जाएं. 


सिद्धार्थ पिटानी (Siddharth Pithani) ने बताया कि उन्होंने अपनी नौकरी और अपार्टमेंट छोड़ दी और जो कुछ भी उनके पास था वह सब पैक करके सुशांत (Sushant Singh Rajput) के पास पहुंच गए. उन्होंने बताया कि जब वह सुशांत के पास पहुंचे, तो एक्टर दिल टूटे हुए जैसे दिखाई दे रहे है थे. सुशांत ने सिद्धार्थ से रोते हुए कहा, "मेरे पास अब कोई नहीं है." सिद्धार्थ ने आगे कहा कि सुशांत एक बहुत ही सिंपल जिंदगी चाहते थे, और सड़कों पर भीड़ से परेशान थे जो उन्होंने अपनी खिड़की से देखा थी. इस पर एक्टर ने भावुक होकर कहा था, "ये सब एक्टर हैं और सब एक्टिंग कर रहे हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Case, Siddharth Pithani, Siddharth Pithani Interview, Sushant Singh Rajput Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com