टेलीविजन के जाने-माने एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी अब हमारे बीच नहीं रहे. 46 साल की उम्र में जिम में एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया. सिद्धांत की अचानक हुई मौत की खबर से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. हर कोई इस खबर के सामने आने के बाद से सदमे में है और अपना दुख जाहिर कर रहा है. मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धांत पिछले 21 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव थे. कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके सिद्धांत ने दो बार शादी रचाई..चलिए नज़र डालते हैं सिद्धार्थ की जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर.
रशियन मॉडल एलिसिया से सिद्धांत ने की थी दूसरी शादी
सिद्धांत सूर्यवंशी टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक रहे हैं. मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धांत ने कई टीवी शोज़ में लीड रोल निभाया है. एकता कपूर के पॉपुलर शो कुसुम से डेब्यू करने के बाद, सिद्धांत 'कसौटी जिंदगी के', 'सूर्यपुत्र कर्ण' और 'क्या दिल ने कहा' जैसे शोज़ में नजर आए. उनके निजी जिंदगी की बात करें तो सिद्धांत ने दो बार शादी रचाई. सिद्धांत की पहली शादी का 2000 में इरा सूर्यवंशी के साथ हुई थी. हालांकि यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया. दोनों की एक बेटी है जिसका नाम दीज़ा है. इस शादी.के टूटने के बाद सिद्धांत की जिंदगी में प्यार फिर लौटा और वो रशियन मॉडल और एक्ट्रेस एलेसिया राउत से दिल लगा बैठे. साल 2017 में सिद्धांत और एलिसिया ने शादी कर ली. एलेसिया भी ग्लैमर वर्ल्ड का जाना माना नाम हैं. उन्हें खतरों के खिलाड़ी 4 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था. इसके अलावा सिद्धांत की दूसरी पत्नी एलेसिया 'मेरी बेरी के बेर' और 'एक आंख मारुं' जैसे पॉपुलर आइटम सोंग्स के जरिये अपना जादू चला चुकी हैं. सिद्धांत की तरह एलिशिया तलाकशुदा है और उनकी पहले से एक बेटा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कॉमन फ्रेंड ने करवाई थी सिद्धांत की दूसरी शादी
सिद्धांत को उनकी को-स्टार और अच्छी दोस्त जसवीर कौर ने एलिसिया से मिलवाया था. अपने रिश्ते के बारे में इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने बताया था कि, एक कॉमन फ्रेंड जो जानती थीं कि हम दोनों ही घर बसाना चाहते हैं उन्होंने हमारे मिलने का इंतजाम किया. अपनी दूसरी शादी में सिद्धांत बहुत खुश थे. अब सिद्धांत अपने पीछे अपना परिवार छोड़ गए हैं. एक फिटनेस फ्रीक एक्टर के यूं चले जाने से सभी शॉक्ड हैं. सिद्धांत सिर्फ 46 साल के थे और वो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फिटनेस और डाइट की बात किया करते थे. सिद्धांत से पहले सिद्धार्थ शुक्ला, दीपेश भान और हाल ही में कॉमेडियन राजू शर्मा का भी हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं