टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है. कुसुम और कसौटी जिंदगी की सीरियल से पहचान बनाने वाले सिद्धांत का निधन शुक्रवार को 46 वर्ष की उम्र में हो गया. सिद्धांत सुबह 11 बजे जिम में वर्कआउट कर रहे थे. उसी दौरान उनका निधन हो गया. उनकी पत्नी अलिशा और दो बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि वर्कआउट करते वक्त सिद्धांत अचनाक से जमीन पर गिर गए थे. आसपास मौजूद लोग उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
टीवी एक्टर जय भानुशाली ने सिद्धांत के निधन पर शोक जताया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सिद्धांत सूर्यवंशी की फोटो लगाई है और लिखा है कि बहुत ही जल्दी चले गए. सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी, और फिर कुसुम से टीवी करियर की शुरुआत की. वह सूफियाना इश्क मेरा, जिद्दी दिल माने ना और वारिस जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आपको बता दें कि सिद्धांत वीर सूर्यवंशी टीवी के तीसरे स्टार हैं, जिनकी ऐसे मौत हुई है. इससे पहले भाबीजी घर पर हैं के मशहूर एक्टर दीपेश भान को भी ऐसी ही अटैक आया था और वह क्रिकेट खेलते वक्त अचानक से जमीन पर गिर गए थे. जिसके बाद उनका निधन हो गया. उनसे पहले टीवी के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी जिम करते वक्त दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद वह लंबे वक्त तक अस्पताल में भर्ती रहे थे, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं