कसौटी जिदंगी की और कुसुम जैसे चर्चित टीवी सीरियल में नजर आ चुके अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी अब इस दुनिया में नहीं रहे. शुक्रवार 11 नवंबर को जिम करते वक्त हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है. सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक का मौहाल है. दिवंगत अभिनेता के फैंस सहित कई करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवके अग्निहोत्री ने भी सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
निर्देशक ने इसके साथ ही उन लोगों के लिए चिंता जाहिर की है, जो शानदार बॉडी पाने के चक्कर में ज्यादा वर्कआउट करते रहते हैं. विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'यह बहुत दर्दनाक और दुखद है. बिना किसी मेडिकल सलाह के आक्रामक शरीर बनाने की हड़बड़ी काफी खतरनाक है. हाइपर-जिमिंग एक अपेक्षाकृत नई घटना है, जिसे इंस्टाग्राम के कारण पागलपन का प्रोत्साहन मिला है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
This so tragic & sad.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) November 11, 2022
The mad rush to build aggressive body, without any medical advise is so dangerous. Hyper-Gymming is a relatively new phenomenon which got mad impetus due to Instagram. It needs to be regulated for sure. Society needs to rethink.
Oh, Siddhanth… ॐ शांति। pic.twitter.com/bK0kDA8gIG
विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'इसे निश्चित रूप से विनियमित करने की जरूरत है. साथ समाज को पुनर्विचार करने की जरूरत है. सिद्धांत, ओम शांति.' सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की पत्नी अलिशा और दो बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि वर्कआउट करते वक्त सिद्धांत अचानक से जमीन पर गिर गए थे. आसपास मौजूद लोग उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं