- सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर किया पोस्ट
- बताया- आगे की कर रहे थे तैयारी
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा था. सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर एक्टर के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इससे इतर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने एक पोस्ट शेयर की है. श्वेता ने सुशांत के व्हाइट बोर्ड पर बनाए प्लान का एक फोटो शयेर किया है, जिसे शेयर करते हुए श्वेता ने बताया कि यह रूटीन वह 29 जून से अपनाने वाले थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 29 जून से यह रूटीन शुरू करने वाले थे, जिसमें लिखा था, "सुबह जल्दी उठकर अपना बेड बनाना, किताबे पढ़ना, सीरीज और फिल्में देखना, गिटार सीखना, वर्कआउट करना, मेडिटेशन करना, अपने आस-पास को साफ और स्वच्छ करना, याद करो, प्रेक्टिस करो और फिर से दोहराओ." श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने यह फोटो शेयर करते हुए कहा, "भाई का व्हाइट बोर्ड जहां वह 29 जून से अपनी कसरत और पारलौकिक ध्यान शुरू करने की योजना बना रहे थे, तो वह आगे की योजना बना रहे थे."
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस', 'सोन चिरैया', 'एम.एस धोनी' और कई फिल्मों में नजर आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं