49 साल पहले आई सुपरहिट फिल्म शोले बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं. फिल्म में जय-वीरू की जोड़ी बेस्ट थी वहीं बसंती का अंदाज भी सबसे निराला था. आज के समय में जहां सितारे एक फिल्म करने के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं वहीं उस समय में 1 लाख फीस भी बहुत ज्यादा हुआ करती थी. सपोर्टिंग एक्टर्स को तो 20-25 हजार ही फीस मिला करती थी. आज हम आपको शोले की स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताते हैं. जिसे सुनने के बाद आप चौंक जाएंगे कि इन स्टार्स ने इतनी कम फीस में काम किया था.
धर्मेंद्र को मिली थी सबसे ज्यादा फीस
शोले में धर्मेंद्र, मैक मोहन, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार अमजद खान, असरानी समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए धर्मेंद्र को 1 लाख 50 हजार, अमिताभ बच्चन को 1 लाख, हेमा मालिनी को 75 हजार, जया भादुड़ी को 35 हजार, संजीव कुमार को 1 लाख 25 हजार, अमजद खान को 50 लाख और असरानी को 15 हजार रुपए मिले थे. स्टार्स की ये फीस सुनकर आपको भी झटका लगा होगा. क्योंकि इतनी कम फीस आपसे सेलेब्स की पहली बार ही सुनी होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तोड़े थे कई रिकॉर्ड
शोले को रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म का बजट 3 करोड़ था. शोले 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म 25 हफ्तों से ज्यादा सिनेमाघरों में टिकी रही थी. 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अगर ये फिल्म इस समय में बनाई जाती तो इसकी स्टारकास्ट की फीस ही आधे से ज्यादा बजट ले जाती. फिल्म की स्टारकास्ट ही इतनी बड़ी है कि इसकी फीस के साथ 100 करोड़ का बजट हो जाता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं