- क्रिसमस पर एक ही रंग में रंगीं शिल्पा शेट्टी और उनकी मम्मी
- एक्ट्रेस ने पहली बार कराया मम्मी के साथ फोटोशूट
- शिल्पा शेट्टी की फोटो हुई वायरल
क्रिसमस (Christmas) के त्योहार के लिए अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है. ऐसे में लोग क्रिसमस के त्योहार की तैयारियों में लगे हुए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी क्रिसमस के त्योहार के लिए जोरों-शोरों पर तैयारियां करती हुई नजर आ रही हैं. शिल्पा शेट्टी ने क्रिसमस से पहले ही मम्मी के साथ पहली बार फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीर भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. खास बात तो यह है कि फोटो में दोनों ही मां बेटी एक ही रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. उनकी इस तस्वीर को अब तक करीब 94 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की इस फोटो में दोनों ही मां-बेटी का अंदाज काफी क्यूट और जबरदस्त लग रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "क्रिसमसिंग...ट्विनिंग...ड्रीमिंग और विनिंग. यह फोटो मेरे लिए हमेशा खास रहेगी, क्योंकि यह हमारा साथ में किया गया पहला शूट है. वह इसलिये भी राजी हुईं, क्योंकि उन्हें यह कफ्तान काफी पसंद आया. कहा जा सकता है कि वह फैशन का कितना ध्यान रखती हैं. यह एक तारीफ है." बता दें कि शिल्पा शेट्टी अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. शिल्पा शेट्टी की इस तस्वीर को लेकर फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं.
बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 13 सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में दोबारा वापसी करने वाली हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म निकम्मा की शूटिंग पूरी हुई है, जिसके रैपअप सेलिब्रेशन का वीडियो शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया है. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म हंगामा 2 में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी. शिल्पा शेट्टी एक्टिंग से इतर अपनी फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं