विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2021

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया Video, बोलीं- आज खाने में इयररिंग्स हैं... देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अलग ही अंदाज में नजर  रही हैं.

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया Video, बोलीं- आज खाने में इयररिंग्स हैं... देखें Video
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने शेयर किया Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अलग ही अंदाज में नजर  रही हैं. दरअसल, यह वीडियो एक एड शूट के दौरान की है. जहां शिल्पा (Shilpa Shetty)  वैनिटी वैन से निकलकर देखती है बाहर में ढ़ेर सारे कपड़े और चप्पल रखे हुए है. सिर्फ इतना ही नहीं शिल्पा (Shilpa Shetty)  हाथ में इयररिंग्स की थाली लेती है और कहती है आज खाने में इयररिंग्स हैं. शिल्पा की यह बात सुनकर पास में खड़े लोग हंस पड़ते हैं. साथ ही यह वीडियो शिल्पा को यह भी कहते सुनेंगे कि यहां एक एड शूट होने वाला है और मुश्किल दो कपड़े की जरुरत है लेकिन आप देख सकते हैं कि यहां कपड़े और जूते की पूरी दुकान लगी हुई है. 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)  के इस वीडियो को वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसपर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. और वह इस वीडियो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) को पसंद भी कर रहे हैं. 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही दो प्रोजेक्ट में नजर आएंगी. शिल्पा शेट्टी की एक फिल्म 'निकम्मा' है और दूसरी फिल्म 'हंगामा 2' है जिसमें वह परेश रावल के साथ काम कर रही हैं. इस तरह शिल्पा शेट्टी लंबे अरसे बाद सिल्वरस्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video Viral, Shilpa Shetty Instagram, Samisha Shetty Kundra, Shilpa Shetty Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com