विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2020

सुशांत सिंह राजपूत मामले में SC ने सौंपी CBI को जांच तो Shilpa Shetty बोलीं- उनके परिवार की खातिर...

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उम्मीद है कि सच जल्दी ही बाहर आएगा.

सुशांत सिंह राजपूत मामले में SC ने सौंपी CBI को जांच तो Shilpa Shetty बोलीं- उनके परिवार की खातिर...
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले को लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने किया ट्वीट
  • सुशांत सिंह राजपूत मामले में शिल्पा शेट्टी ने किया ट्वीट
  • एक्ट्रेस ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
  • शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उनके परिवार की खातिर...
नई दिल्ली:


सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच सीबीआई के हाथों सौंप दी है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस द्वारा अब तक की जांच में मिले सभी सबूतों को भी केंद्रीय जांच ब्यूरों के हाथों सौंपने का आदेश दिया है. सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला एक्टर के फैंस के लिए किसी मुकाम से कम नहीं है. वहीं, बॉलीवुड सितारे भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उम्मीद है कि सच जल्दी ही बाहर आएगा. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. अपने ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा, "सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत करती हूं. प्रार्थनाओं की शक्ति और ये कामनाएं कभी मुझे हैरान करना नहीं बंद करतीं. उम्मीद है कि सच जल्दी ही सामने आएगा, उनके परिवार के लिए, फैंस के लिए और बाकी सभी के लिए भी. उनकी आत्मा की शांति के लिए, सच की जीत होगी." बता दें कि शिल्पा शेट्टी के अलावा परिणीति चोपड़ा, अक्षय कुमार, संजना सांघी, कृति सेनन, अंकिता लोखंडे और कई कलाकारों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. वह 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन को दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. एक्टर के निधन के बाद से ही लगातार फैंस सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. एक्टर के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल किस देश में है मेरा दिल से एक्टिंग की दुनिया में कदर रखा था. इसके बाद एक्टर पवित्र रिश्ता के जरिए सबका दिल जीतते हुए दिखाई दिए थे. सुशांत ने फिल्म काय पो चे से बॉलीवुड में एंट्री की थी और खूब नाम भी कमाया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Case, Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Reaction, Shilpa Shetty Reaction On Sushant Singh Rajput Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com