विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2019

शिल्पा शेट्टी ने मोबाइल में आरती चलाकर की पूजा, Video शेयर कर लिखा- एक भारतीय को भारत से बाहर...

Diwali 2019: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का दिवाली से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मोबाइल में आरती चलाकर पूजा करती दिखाई दे रही हैं. पूजा के समय उनके साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद है.

शिल्पा शेट्टी ने मोबाइल में आरती चलाकर की पूजा, Video शेयर कर लिखा- एक भारतीय को भारत से बाहर...
Diwali 2019: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की दिवाली पूजा से जुड़ा वीडियो हुआ वायरल
  • शिल्पा शेट्टी ने फुकेत में मनाई दिवाली
  • मोबाइल में आरती चलाकर एक्ट्रेस ने की पूजा
  • शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

दिवाली की जगमगाहट ने लगभग पूरे देश को रौशन कर दिया था. आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दिवाली का त्योहार बड़े शानदार तरीके से मनाया था. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने तो दिवाली के मौके पर पार्टी का भी आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड के साथ ही दूसरे क्षेत्रों के भी सितारे शामिल हुए थे. लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का दिवाली से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मोबाइल में आरती चलाकर पूजा करती दिखाई दे रही हैं. दिवाली पूजा (Diwali Puja) के समय उनके साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद है. 

अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का धमाल, इस अंदाज में दिखे शाहरुख, कैटरीना और अनन्या पांडे

वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने बड़ा ही प्यारा सा संदेश भी दिया है, जिसपर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "आप एक भारतीय को भारत से ले जा सकते हैं लेकिन भारत को भारतीय में से नहीं ले जा सकते. फुकेत में लक्ष्मी पूजा. जहां भक्ति है, वहां शक्ति है." वीडियो के अलावा शिल्पा शेट्टी ने दिवाली की कई फोटो भी साझा की, जिसमें वह अपनी मम्मी, अपनी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी, पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ दिखाई दे रही हैं. फोटो को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "दिवाली की रात ऐसी होती है." 

दिवाली पार्टी में टीवी की 'नागिन' ने दिखाया जबरदस्त अंदाज, झूमकर किया ऐसा डांस Video हुआ वायरल

Viral Video: दिवाली पार्टी में बेटी कृष्णा श्रॉफ का दुपट्टा ठीक करते नजर आए जैकी श्रॉफ, देखें शानदार वीडियो


अपनी एक फोटो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बेटे और पति के साथ दिखाई दे रही हैं. इस फोटो और वीडियो, दोनों में ही शिल्पा शेट्टी का ट्रेडिश्नल लुक देखने लायक है. पिंक सूट और ग्रीन नेकलेस के साथ शिल्पा शेट्टी काफी प्यारी लग रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "देवी महालक्ष्मी की कृपा से, आपके घर में हमेशा उमंग और आनंद की रोनक हो. इस पावन मौक़े पर सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं."
 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Diwali Pooja, Shilpa Shetty Diwali Pooja Video, Diwali 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com