- शहनाज गिल का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज
- ओ बेटा जी गाने पर शहनाज गिल ने किया धमाकेदार डांस
- शहनाज गिल का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
'बिग बॉस 13' की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस का 'बिग बॉस 13' में बोले गए डायलॉग 'त्वाडा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता' पर म्यूजिकल रैप बनाया था, जो खूब वायरल हुआ था और अब एक बार फिर से शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का नया म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर धूम मचाए हुए और रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रहा है.
अब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने 'ओ बेटा जी' गाने पर बेहद शानदार परफॉर्मेंस दी है कि फैन्स खुशी से उछल पड़े हैं. इस वीडियो में शहनाज ने 'ओ बेटा जी, किस्मत की हवा' गाने पर बहुत ही क्यूट तरीके से डांस करती हुई नजर आ रही है. साथ ही इस वीडियो में शहनाज के लुक की जितनी भी तारीफ की जाए कम है. एक्ट्रेस ने पिंक कलर की स्वेट शर्ट और शॉर्ट्स पहना हुआ है और हमेशा की तरह क्यूट सा एक्सप्रेशन देते हुए डांस कर रही हैं. जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
बता दें कि 'ओ बेटा जी' गाना 1951 में आई फिल्म 'अल्बेला' का है, लेकिन हाल ही यह पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'लूडो' में देखने को मिला. इसके बाद फैन्स इस गाने को लेकर इस तरह क्रेजी हो गए है कि देखते ही देखते यह गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड करने लगा. और आजकल हर कोई यही गाना गुनगुनाते हुआ नजर आ रहा है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं