विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2020

शाहरुख खान ने फिल्म 'कामयाब' को लेकर किया ट्वीट, बोले- यह बड़े दिल वाली...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म 'कामयाब' (Kaamyaab) की पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी है.

शाहरुख खान ने फिल्म 'कामयाब' को लेकर किया ट्वीट, बोले- यह बड़े दिल वाली...
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म 'कामयाब' (Kaamyaab) की पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी है. उनका कहना है कि यह फिल्म बड़े दिल वाली लघु फिल्म है. फिल्म को प्रस्तुत करने वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मालिक शाहरुख खान ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह फिल्म के कलाकारों के साथ नजर आ रहे हैं.

कैटरीना कैफ समुद्र किनारे खेल रही थीं ये गेम, अक्षय कुमार के एक इशारे में मार ली बाजी- देखें Video

तस्वीर के कैप्शन में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने लिखा है, "बड़े दिल वाली एक लघु फिल्म..और कुछ टूटे हुए दिल.आशा है कि इसे देखने वालों से इन्हें प्यार मिलेगा. टीम को शुभकामनाएं..और बस जीवन का आनंद लो, और विकल्प ही क्या है..हैशटैगकामयाबइनसिनेमा." हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित 'कामयाब' में हिंदी सिनेमा के एक कलाकार की वास्तविक कहानी दिखाई गई है. फिल्म के मुख्य किरदार में संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल हैं.

सलमान और अक्षय की बॉक्स ऑफिस फाइट के बीच फंसी टाइगर श्रॉफ की Baaghi 3, पड़ सकता है कमाई पर असर

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'जीरो' के बाद कोई नई फिल्म साइन नहीं की है. शाहरुख खान को अपनी अगली फिल्म करने की अभी कोई जल्दबाजी नहीं है. इसलिए वह पूरा समय ले रहे हैं. शाहरुख खान की 'जीरो' को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था, और इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं. वहीं, एक्टर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Kaamyaab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com