विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

शाहरुख खान की 'रईस' के डायरेक्टर ने अमित शाह और अरविंद केजरीवाल को दी नसीहत, बोले- अपना अपना काम करो...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) ने मौजूदा हालातों को देखते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गृह मंत्री अमित शाह को नसीहत दी है.

शाहरुख खान की 'रईस' के डायरेक्टर ने अमित शाह और अरविंद केजरीवाल को दी नसीहत, बोले- अपना अपना काम करो...
राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) ने ट्वीट कर अमित शाह (Amit Shah) और केजरीवाल को नसीहत दी है
  • शाहरुख खान के डायरेक्टर ने दी अमित शाह और केजरीवाल को नसीहत
  • राहुल ढोलकिया ने देश के मौजूदा हालात पर भी साधा निशाना
  • राहुल ढोलकिया का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर हो रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है. खासकर दिल्ली के मौजपुर, चांदबाग, भजनपुरा और गोकुलपुरी जैसे क्षेत्रों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. दिल्ली (Delhi) में मौजूदा हालात को देखते हुए कई बॉलीवुड कलाकारों ने राज्य सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा है. हाल ही में दिल्ली के हालात को लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर निशाना साधा है. राहुल ढोलकिया ने दोनों को अपना काम करने की भी नसीहत दी है.

चेतन भगत ने दिल्ली के हालात पर साधा निशाना, बोले- पापा मेहमानों के साथ ड्राइंग रूम में बैठे हैं और...

राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा, 'दिल्ली में खुलेआम तोड़फोड़ और कानून की अवहेलना देखना बहुत परेशान करने वाला है. विरोध करना लोकतांत्रिक है, लेकिन दंगा करना अपराध है. अरविंद केजरीवाल और अमित शाह आपको इसलिए चुना गया था ताकि नागरिक शांतिपूर्ण भारत में रह सकें न कि हिंसक भारत में. कृपया अपना-अपना काम करें.' देश के मौजूदा हालातों पर आया राहुल ढोलकिया का यह ट्वीट सबका खूब ध्यान खींच रहा है. 

सुहाना खान के स्टाइल का इंटरनेट पर धमाल, दोस्तों संग पोज देती नजर आईं शाहरुख खान की बेटी

बता दें कि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कानून पर भड़की हिंसा में भजनपुरा के पास चांदबाग में रतनलाल नाम के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है. वहीं, मोहम्मद फुरकान की भी गोली लगने से जान चली गई. हिंसा में शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा समेत दर्जनों पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. गोकलपुरी टायर मार्केट की 20 दुकानें जलकर राख हो गईं. इन इलाकों में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Dholakia, Citizenship Amendment Act, Delhi Clash, Arvind Kejriwal, Amit Shah, Caa Protest In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com