- शाहरुख ने हॉलीवुड एक्टर जैकमैन की तारीफ की
- किंग खान ने ट्वीट कर दिया मैसेज
- सिडनी में जैकमैन ने शाहरुख की तारीफ की थी
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन की तारीफ में पुल बांधे. शाहरुख ने कहा कि हॉलीवुड अभिनेता जैकमैन ने अपनी प्रस्तुति से हमेशा उन्हें प्रेरित किया है. किंग खान ने ट्वीट कर कहा कि मेरे दोस्त ह्यू जैकमैन को मेरा प्यार और धन्यवाद, जिन्होंने हमेशा अपनी प्रस्तुति से हमें प्रेरित किया है. आप वॉलवरिन की पोशाक में हमेशा 'द ग्रेटेस्ट शोमैन' रहे हैं. 'द ग्रेटेस्ट शोमैन' एक पीरियड म्यूजिकल ड्रामा फिल्म हैं. इसके निर्देशक माइकल ग्रेसी हैं, साथ ही इस फिल्म में जैक एफरोन, मिशेल विलियम्स, रेबेका फर्गसन और जिनडाया अभिनय करते दिखाई देंगे.
Cute तैमूर ने जीता शाहरुख खान का दिल, अबराम के साथ बनाना चाहते हैं जोड़ी
जैकमैन फिल्म में पीटी बरनुम का किरदार निभा रहे हैं. जैकमैन ने सिडनी में फिल्म के प्रीमियर के दौरान शाहरुख खान की प्रशंसा की थी. मीडिया खबरों के मुताबिक, जैकमैन ने प्रीमियर में कहा था कि मैंने फिल्म में खूब डांस और गाना गाया है और मैंने शूटिंग के दौरान अपने दिमाग में शाहरुख खान को रखा था. वह मेरे मार्गदर्शक हैं और मुझे उनसे डांस सीखने की जरूरत है.
बॉलीवुड में 25 साल पूरा होने पर शाहरुख खान ने अपनी उम्र को लेकर कही ये बड़ी बात
उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बांहों को फैलाकर एसआरके के पसंदीदा स्टाइल भी किया है. मुझे शाहरुख की फिल्में देखना काफी पसंद है. इस बीच शाहरुख अपने नए शो की मेजबानी को लेकर काफी व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि इस शो ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है. शाहरुख 'टेड टॉक्स इंडिया नई सोच' की मेजबानी कर रहे हैं.
VIDEO: मीडिया से बात करते हुए शाहरुख खान ने खोले दिल के राज
(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shah Rukh Khan, Hugh Jackman, Shah Rukh Khan Hugh Jackman Dancing, Bollywood, Hollywood, The Greatest Showman, Hugh Jackman The Greatest Showman