बॉलीवुड स्टार्स के सबसे ज्यादा हमशक्ल में अजय देवगन के बाद शाहरुख खान का नाम आता है. हर दूसरी इंस्टा रील में शाहरुख खान के एक से एक हमशक्ल देखने को मिलते हैं. शाहरुख खान के डुप्लीकेट के इंस्टाग्राम पर कई फॉलोअर्स हैं, जिसके जरिए वो मोटा पैसा भी कमा रहे हैं. शाहरुख के हमशक्ल में सबसे पहला नाम का इब्राहिम कादरी आता है, जिनकी पर्सनालिटी 'किंग खान' से सबसे ज्यादा मिलती-जुलती है. इब्राहिम कादरी गुजरात के जूनागढ़ में कभी पेंटिंग का काम किया करते थे और जब से उन्होंने शाहरुख स्टाइल में खुद को सोशल मीडिया पर पेश करना शुरू किया उनकी किस्मत ही खुल गई.
शाहरुख के डुप्लीकेट की धांसू परफॉर्मेंस (Shahrukh Khan doppelganger Dance)
इब्राहिम कादरी अब शादी-पार्टियों में परफॉर्म कर मोटा पैसा कमाते हैं. इब्राहिम के इंस्टाग्राम पर कई ऐसे वीडियो हैं, जिसमें वह छोटी से लेकर बड़ी पार्टियों में लोगों का मनोरंजन करते दिख रहे हैं. अब कादरी के लेटेस्ट वीडियो में उन्हें एक पार्टी में डांस परफॉर्मेंस देते देखा जा रहा है. शाहरुख खान के हमशक्ल कादरी को इस वीडियो में फिल्म ओम शांति ओम के टाइटल सॉन्ग ओम शांति ओम पर डांस करते देखा जा रहा है. इस वीडियो को कादरी ने बीती रात ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर 6 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. ऐसा लगता है कि कादरी बीती रात एक ईद पार्टी में परफॉर्म करके आए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों ने कहा जबरदस्त है भाई ( Shahrukh Khan doppelganger video)
शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी का यह डांस वीडियो उनके फॉलोअर्स के बीच छा गया है. इस पर एक शख्स ने लिखा है, फायर है भाई'. दूसरा यूजर लिखता है, ईद पर कहां जश्न मना आए कादरी भाई'. तीसरा यूजर लिखता है, मैं यकीन ही नहीं कर पा रहा कि आप शाहरुख के डुप्लीकेट हैं'. चौथा यूजर लिखता है, शाहरुख खान अगर कादरी भाई को देखे तो धोखा खा जाएं'. वहीं, इस वीडियो कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी की बाढ़ आ चुकी है. बता दें, इब्राहिम कादरी को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. कादरी के इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान लुक में की तस्वीरें और वीडियो हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं