विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2023

‘झूमे जो पठान’ के अरेबिक वर्जन पर नाचे शाहरुख खान, वायरल वीडियो देख फैंस बोले- वह 57 साल के नहीं लगते...

हाल ही में बुर्ज खलीफा पर ट्रेलर रिलीज होने की वीडियो के बाद शाहरुख खान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह झूमे जो पठान के अरेबिक वर्जन पर डांस करते हुए दिख रहे हैं.

‘झूमे जो पठान’ के अरेबिक वर्जन पर नाचे शाहरुख खान, वायरल वीडियो देख फैंस बोले- वह 57 साल के नहीं लगते...
'झूमे जो पठान' के अरेबिक वर्जन पर नाचे शाहरुख खान
नई दिल्ली:

किंग खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं. जहां फिल्म के गाने फैंस का दिल जीत रहे हैं तो वहीं ट्रेलर की चर्चा लोगों के बीच हो रही है. इसी बीच एक्टर की फिल्म का ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा पर रिलीज किया गया था, जिसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. लेकिन अब इसी खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें शाहरुख झूमे जो पठान गाने के अरेबिक वर्जन पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.  

डांस वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में बुर्ज खलीफा पर ट्रेलर रिलीज होने की वीडियो के बाद शाहरुख खान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह झूमे जो पठान के अरेबिक वर्जन पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. दरअसल, इस वीडियो को देखकर वहीं वीडियो देखने के बाद फैंस का कहना है कि वह 57 साल के नहीं है और यह सबसे बड़ा झूठ है... वह सिर्फ 30 साल के दिखते हैं और बहुत हॉट है. इसके अलावा फैंस शाहरुख की फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बुर्ज खलीफा में रिलीज हुआ ट्रेलर

शाहरुख का भारत ही नहीं दुनिया पर जलवा बरकरार है. वहीं इसका अंदाजा एक्टर के दुबई में रिलीज हुए पठान के ट्रेलर रिलीज से लगाया जा सकता है. इस दौरान शाहरुख को देखने काफी भीड़ इकट्टा हुई थी. इस दौरान वह झूमे जो पठान का अरेबिक वर्जन गाने वाले सिगर से भी मिले, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.   

बता दें, शाहरुख खान कुछ घंटे पहले ही दुबई से वापस मुंबई लौट आए हैं. इस दौरान एक्टर के चेहरे पर दिखी मुस्कान फैंस को बेहद खुश कर रही है. इतना ही नहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Pathaan, Pathaan Songs, Jhume Jo Pathaan Arabic Version, Pathaan Trailer In Burj Khalifa,  shah Rukh Khan Ask Srk, Ask Srk Session, Shah Rukh Khan Wife, Gauri Khan, Shah Rukh Khan Movie Trailer, Shah Rukh Khan Instagram, Pathan, Pathaan Trailer, Pathaan Trailer Release, Pathaan New Poster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com