विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2017

2018 में रिलीज होगी शाहरुख खान की आनंद एल राय निर्देशित फिल्म, जल्द होगी नाम की घोषणा

फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए आनंद एल राय ने बताया, "हमारी दिसंबर 2018 तक रिलीज करने की योजना है. अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है और जल्द ही हम फिल्म के नाम की घोषणा करेंगे."

2018 में रिलीज होगी शाहरुख खान की आनंद एल राय निर्देशित फिल्म, जल्द होगी नाम की घोषणा
आनंद एल राय के साथ शाहरुख खान.
मुंबई: फिल्मकार आनंद एल. राय का कहना है कि वह शाहरुख खान अभिनीत अपनी फिल्म की रिलीज साल 2018 के आखिर तक रिलीज होने की उम्मीद कर रहे हैं और जल्द ही फिल्म के नाम की घोषणा होने की संभावना है. फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होने आए आनंद ने शाहरुख के साथ वाली फिल्म के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मैं उनके (शाहरुख) के साथ काम करने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और फिल्म को आगे बढ़ाने को लेकर मैं थोड़ा समय लूंगा. मैं एक-डेढ़ साल और लूंगा. हमारी दिसंबर 2018 तक रिलीज करने की योजना है. अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है और जल्द ही हम फिल्म के नाम की घोषणा करेंगे."

यह भी पढ़ें: 'लखनऊ सेंट्रल' की स्क्रीनिंग पर सारी लाइमलाइट बटोर ले गईं सचिन तेंदुलकर की बेटी, देखें PHOTOS

खबरों की मानें तो फिल्म को अभी अस्थायी रूप से 'ड्वार्फ' नाम दिया गया है. बता दें, फिल्म में शाहरुख बौने की भूमिका में होंगे, जबकि अनुष्का शर्मा मानसिक रूप से विकृत लड़की के किरदार में होंगी. इसमें कैटरीना कैफ और मोहम्मद जीशान अयूब भी हैं.  

VIDEO: आखिरी बार शाहरुख खान फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में नजर आए थे.  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Anand L Rai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com