Shah Rukh Khan Mannat Inside Pics: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हर मामले में बॉलीवुड किंग हैं. चाहे उनकी फिल्मों की बात हो या फिर उनकी लाइफस्टाइल की, हर मामले में वह टॉप पर हैं. बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में शामिल शाहरुख की नेटवर्थ की बात करें तो वह ₹12,490 करोड़ के आस-पास हैं. शाहरुख अपने पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ अपने बंगले मन्नत में रहते हैं, जिसकी कीमत 300 करोड़ के आस-पास है. शाहरुख का बंगला लग्जरी का एक शानदार उदाहरण है. इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है. आइए आपको बताते हैं कि शाहरुख खान का बंगला अंदर से कैसा है और इसकी खासियत क्या है.
समुंदर किनारे बना है मन्नत

शाहरुख खान का बंगला मन्नत, एक शानदार छह-मंज़िला हवेली है. समुद्र के किनारे बना यह आलीशान घर शाहरुख का ड्रीम होम है. 'मन्नत' का लुक एकदम रॉयल है. इसके शानदार अंदरूनी हिस्सों से लेकर इसकी बेहतरीन बनावट तक, सब कुछ लाजवाब है. बैंडस्टैंड पर इसकी बेहतरीन पोजीशन, अंदर का खूबसूरत डिजाइन, शानदार कला और स्ट्रक्चर इसे और भी खास बनाते हैं.

शाहरुख के बंगले में क्या-क्या है?
छह मंज़िलों का ये आलिशान बंगल 27,000 वर्ग फ़ीट से ज़्यादा जगह में फैला हुआ है. पांच मंज़िलों पर पांच बेडरूम, एक अत्याधुनिक फिटनेस सेंटर, एक शानदार पूल, एक आलीशान लाइब्रेरी, शाहरुख का ऑफ़िस, एक सुंदर सा आंगन और एक प्राइवेट मूवी थिएटर मौजूद हैं.

घर का हर कमरा बहुत ही सलीके से सजाया गया है, पूरे घर का इंटीरियर खुद गौरी खान ने किया है. शाहरुख के घर से कभी 5 बेडरूम्स बेहद लग्जीरियस हैं. इसमें शानदार झूमर, महंगे कालीन, ब्लाइंड्स, मार्बल के फर्श और बड़ा सा बेड है.
शाहरुख खान के घर का लिविंग रूम
'मन्नत' के लिविंग रूम में दुनिया भर से लाई गई शानदार पेंटिंग्स और आर्ट पीसेज हैं. साथ ही मुलायम कालीन और स्टाइलिश फर्नीचर भी हैं. ऊपर जाने के लिए लकड़ी की सीढ़ियां लगी हैं.

शाहरुख खान के घर 'मन्नत' की अनुमानित कीमत 300 करोड़ रुपये है. शाहरुख के घर की नेम प्लेट ही 25 लाख की है, जिसे गौरी ने डिजाइन किया है. इन नेमप्लेट में हीरे जड़े हुए हैं.
खूबसूरत टैरेस गार्डन

गौरी खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी प्रॉपर्टी में उनकी सबसे पसंदीदा जगह टेरेस है. इसे बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया है और यहां से समुद्र का नजारा भी बहुत अच्छे से दिखता है.

टेरेस पर स्टाइलिश फर्नीचर लगे हुए हैं. जमीन पर बारीकी से डिजाइन किया हुआ कालीन बिछा है. छत पर बड़े-बड़े अरेका पाम और घर में रखे जाने वाले दूसरे पौधे लगे हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं