विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2019

शबाना आजमी ने CAA और NRC को लेकर शेयर किया वीडियो, बोलीं- सब उठो, मैं भी उठूं, तुम भी उठो...

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने वीडियो शेयर कर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अपना समर्थन जताया है.

Also Read in
शबाना आजमी ने CAA और NRC को लेकर शेयर किया वीडियो, बोलीं- सब उठो, मैं भी उठूं, तुम भी उठो...
शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने CAA और NRC के समर्थन में शेयर किया वीडियो
  • शबाना आजमी ने किया ट्वीट
  • शबाना आजमी ने शेयर किया वीडियो
  • CAA और NRC को लेकर कही यह बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने वीडियो शेयर कर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अपना समर्थन जताया है. शबाना आजमी को यह वीडियो इसलिए शेयर करना पड़ा क्योंकि वह इस समय देश में नहीं हैं. इस तरह शबाना आजामी ने देश में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम देने की अपील की है. शबाना आजमी (Shabana Azmi) का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और CAA तथा NRC का विरोध करने वालों का समर्थन जताया है. शबाना आजमी इस वीडियो में कह रही हैं, 'मैं इस वक्त हिंदुस्तान में नहीं हूं इसलिए मुझे बहुत अफसोस है, कि जो विरोध और प्रदर्शन हो रहे हैं, CAA और NRC को लेकर मैं उनमें वहां मौजूदा होकर शामिल नहीं हो पा रही हूं. लेकिन मैं पूरी तरह से आप लोगों के साथ हूं और मैं यह इल्तिजा करती हूं कि आप ज्यादा से ज्यादा तादाद में इस मुहिम को आगे बढ़ाएं, लेकिन बिना किसी हिंसा के. यह बहुत जरूरी है. मैं अपनी बात खत्म करती हूं कैफी आजमी के एक शेर सेः 
आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है,
आज की रात न फुटपाथ पे नींद आएगी,
सब उठो, मैं भी उठूं, तुम भी उठो, तुम भी उठो,
कोई खिड़की इसी दीवार में खुल जाएगी.'

शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने इस तरह देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा है. वैसे भी शबाना आजमी सामाजिक मसलों पर बेबाकी के साथ अपनी राय रखती आई हैं. शबाना आजमी के इस ट्वीट को खूब पढ़ा जा रहा है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Citizenship Amendment Act, CAA, Shabana Azmi, Shabana Azmi Video, NRC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com