विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2023

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 5: सोमवार को बुरी तरह लुढ़की कार्तिक-कियारा की फिल्म, 5वें दिन की सबसे कम कमाई

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 5: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म परफॉर्म करने में जी जान से जुटी हुई है.

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 5: सोमवार को बुरी तरह लुढ़की कार्तिक-कियारा की फिल्म, 5वें दिन की सबसे कम कमाई
Satyaprem Ki Katha Box Office Day 5: सोमवार को लुढ़की कार्तिक-कियारा की फिल्म
नई दिल्ली:

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 5: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म परफॉर्म करने में जी जान से जुटी हुई है. फिल्म के चार दिनों का कलेक्शन भी सामने आ गया है. बता दें, बकरीद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने चार दिन में 38.50 करोड़ रुपए कमा लिए. वहीं अब पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले सोमवार यानी की पांचवें दिन केवल 4 करोड़ रुपए की कमाई की. 

5 दिन में 'सत्यप्रेम की कथा' ने कमाए इतने करोड़ 
हालांकि वीकडेज होने की वजह से फिल्म ने कम कारोबार किया, लेकिन यह आंकड़ा उनकी हालिया रिलीज फिल्म शहजादा से काफी बेहतर था. शहजादा ने अपने पहले सोमवार को महज 2.25 करोड़ की कमाई की थी. यानी अगर पांचवें दिन का आंकड़ा भी मिला लिया जाए तो फिल्म ने अब तक 5 दिन में 42.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. आने वाले चंद दिनों में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लेगी. 

भूल भुलैया 2 में थे कार्तिक-कियारा 
बता दें, सत्यप्रेम की कथा कार्तिक और कियारा की साथ में दूसरी हिट फिल्म है. इससे पहले उनकी केमिस्ट्री को भूल भुलैया 2 में काफी पसंद किया गया था. वहीं, कार्तिक इससे पहले शहजादा में नजर आए थे, जिसके प्रोड्यूसर वे खुद थे. कार्तिक-कियारा के अलावा फिल्म में रघुवीर यादव, सुप्रिया पाठक और राजपाल यादव जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक समीर विद्वांस हैं और इसे 60 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है.

ये भी देखें: एयरपोर्ट पर स्पॉट : कियारा-कार्तिक, हुमा कुरैशी और वरुण धवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kiara Advani, Satyaprem Ki Katha, Sattu, Katha, Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 5, Satyaprem Ki Katha Box Office Collection, Satyaprem Ki Katha Worldwide Collection, Satyaprem Ki Katha Total Collection, Satyaprem Ki Katha Moday Collection, Satyaprem Ki Katha Imdb Ratings, Satyaprem Ki Katha Watch On Youtube, Satyaprem Ki Katha Watch Online, Satyaprem Ki Katha Review, Kartik Kiara Movie, Kartik Aaryan Film, Satyaprem Ki Katha Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com