विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2020

शाहरुख खान ने सरोज खान से कही थी ऐसी बात कि मास्टर जी ने मार दिया था थप्पड़, दी थी ये सलाह

सरोज खान (Saroj Khan) ने एक बार काम के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को थप्पड़ मारा था. इस बात का जिक्र किंग खान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था.

शाहरुख खान ने सरोज खान से कही थी ऐसी बात कि मास्टर जी ने मार दिया था थप्पड़, दी थी ये सलाह
सरोज खान (Saroj Khan) ने मारा था शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को थप्पड़
  • सरोज खान ने मारा था शाहरुख खान को थप्पड़
  • एक्टर ने कही थी मास्टर जी से बात
  • सरोज खान ने दी थी किंग खान को सलाह
नई दिल्ली:

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी झटका लगा है. सरोज खान ने अपने डांस से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी. 71 वर्ष की उम्र में सरोज खान ने कार्डियक अरेस्ट के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया. सरोज खान ने अपने करियर के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), काजोल, माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और करीना कपूर जैसे कई कलाकारों को कोरियोग्राफ किया है. वहीं, उनसे और शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि एक बार मास्टर जी ने शाहरुख खान को थप्पड़ मार दिया था. 

RIP Saroj Khan

A post shared by SRKCFC (@srkchennaifc) on

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस बात का खुलासा अपने एक इंटरव्यू में किया था. हालांकि, मास्टर जी (Saroj Khan) ने किंग खान को प्यार से मारा था और उन्हें सलाह भी दी थी. शाहरुख खान ने बताया, "मैं अपने शुरुआती दिनों में मास्टर जी के साथ काम कर रहा था और मैं उस समय करीब तीन शिफ्ट में काम किया करता था. एक बार मैंने उनसे कह दिया कि मैं सभी काम से थक चुका हूं. इसके जवाब में सरोज जी ने मेरे गाल पर प्यार से थप्पड़ मारा और कहा कि मुझे कभी ऐसा नहीं कहना चाहिए कि मेरे पास बहुत सारे काम हैं."

सरोज खान (Saroj Khan) के करियर की बात करें तो उन्होंने करीब 2000 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफी की है. अपने काम के लिए सरोज खान को 3 बार नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा चुका है. इसके साथ ही सरोज खान ने कई मशहूर गानों पर हमेशा याद रहने वाली कोरियोग्राफी की है, जिसमें 'डोला रे डोला', 'एक दो तीन', 'ये इश्क हाये', चने के खेत में, धक धक करने लगा, मेहंदी लगा के रखना और 'निंबुड़ा' शामिल है. सरोज खान ने आखिरी बार फिल्म कलंक के तबाह हो गए गाने को कोरियोग्राफ किया था, जिसमें माधुरी दीक्षित नजर आई थीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saroj Khan, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan On Saroj Khan, Saroj Khan Slapped Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com