विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2019

Sara Ali Khan ने रैंप पर दिखाए जलवे तो यूं चीयर करते नजर आए 'सोनू'- देखें Photos

सारा अली खान (Sara Ali Khan ) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों इम्तियाज अली की अगली फिल्म 'लव आज कल 2' में काम कर रहे हैं, और पिछले कुछ समय से दोनों को साथ देखा जा रहा है.

Also Read in
Sara Ali Khan ने रैंप पर दिखाए जलवे तो यूं चीयर करते नजर आए 'सोनू'- देखें Photos
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने किया जबरदस्त रैंप वॉक
  • सारा अली खान ने रैंप वॉक से मचाया धमाल
  • इंडिया कुटुर वीक में दिखा सारा अली खान का जलवा
  • सारा अली खान की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
नई दिल्ली:

सारा अली खान (Sara Ali  Khan ) बॉलीवुड में कदम रखते ही छा चुकी हैं. बॉलीवुड में सिर्फ दो फिल्में आने के बाद से ही सारा अली खान (Sara Ali  Khan) सुर्खियों में रहती हैं और अब तो उन्होंने रैंप पर भी डेब्यू कर लिया है. सारा अली (Sara Ali  Khan )  खान को दिल जीतने की कला आती है और इसकी ताजा मिसाल उन्होंने दिल्ली में आयोजित हुए इंडिया कूटुर वीक 2019 में पेश की. सारा अली खान फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए शो स्टॉपर थी, और रैंप पर उनका अंदाज बहुत ही खास रहा.

Super 30 Box Office Collection Day 15: ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का दमदार प्रदर्शन जारी, अब तक कमाए इतने करोड़

सारा अली खान (Sara Ali  Khan ) की रैंप वॉक जितनी खास थी, उतने ही खास फर्स्ट रो में बैठे उनका हौसला बढ़ाने वाले लोग भी थे. क्योंकि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा के भाई इब्राहिम अली खान भी इस मौके पर मौजूद थे. कार्तिक आर्यन और इब्राहिम सारा अली खान की हौसला अफजाई करते नजर आए. वैसे भी पिछले कुछ समय से सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन एक साथ नजर भी आ रहे हैं. और तो और दोनों की साथ में फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 

Arjun Patiala Movie Review: फिल्म इंडस्ट्री पर स्पूफ है दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की 'अर्जुन पटियाला'

शिल्पा शेट्टी को तैरना नहीं आता, फिर भी उतरीं पानी में और फिर...देखें Video

सारा अली खान (Sara Ali  Khan ) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों इम्तियाज अली की अगली फिल्म 'लव आज कल 2' में काम कर रहे हैं, और पिछले कुछ समय से दोनों को साथ देखा जा रहा है. सारा और कार्तिक की ये दोस्ती सबकी जुबान पर है, हालांकि इन दोनों स्टार्स ने इसे लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा है. लेकिन सारा अली खान एक टॉक शो में कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बता चुकी हैं, और दोनों की मुलाकात रणवीर सिंह ने एक फंक्शन में करवाई थी. उसके बाद से ही दोनों की दोस्ती के खूब चर्चे हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan And Kartik Aaryan, Ibrahim Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com