विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2019

सारा अली खान ने शूटिंग के दौरान 'शरारत' करते हुए Video किया शेयर, तो रोहित शेट्टी ने यूं किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब शरारत करती नजर आ रही हैं.

सारा अली खान ने शूटिंग के दौरान 'शरारत' करते हुए Video किया शेयर, तो रोहित शेट्टी ने यूं किया रिएक्ट
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • फिल्म 'सिंंबा' के दौरान का वीडियो हुआ वायरल
  • रोहित शेट्टी ने यूं किया रिएक्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो में सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) स्विमिंग पूल में खूब मस्ती करती नजर आईं थीं. अब सारा का एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, इस वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म 'सिंबा (Simmba)' की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ मिलकर मस्ती भरे अंदाज में खूब शरारत कर रही हैं. सारा अली खान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. 

Dabangg 3 Box Office Collection Day 9: सलमान खान की 'दबंग 3' ने वीकेंड पर मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़

????????????❤️????????

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

बता दें, सारा अली खान (Sara Ali Khan) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'सिंबा (Simmba)' को एक साल पूरा हो गया है. इस मौके पर एक्ट्रेस सारा अली खान ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में सारा अली खान खूब शरारत कर रही हैं. सारा के इस वीडियो पर रोहित शेट्टी ने भी कमेंट किया है. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा है, 'पागल बच्चा.'

Good Newwz Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दो दिन में कमा डाले इतने करोड़


वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ 'लव आजकल 2' (Love Aajkal 2) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के साथ-साथ एक्ट्रेस वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ 'कुली नंबर 1' में भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी. बता दें कि सारा अली खान ने केदारनाथ में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी जीता था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Video Viral, Sara Ali Khan Shares BTS Video, Sara Ali Khan Video From The Set Of Simmba, Sara Ali Khan Instagram, Ranveer Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com