विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2019

समुद्र और स्टूडियो में एक जैसे पोज देती नजर आईं सारा अली खान, देखें Photos

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी बेस्ट फ्रेंड संग स्विमिंग पूल और स्टू़डियो में दिया एक जैसा पोज, बेस्ट फ्रेंड संग यूं मस्ती करती नजर आईंं एक्ट्रेस...देखें Photos

समुद्र और स्टूडियो में एक जैसे पोज देती नजर आईं सारा अली खान, देखें Photos
सारा अली खान (Sara Ali Khan) के फोटो हुए वायरल
  • सारा अली खान के फोटो हुए वायरल
  • अपनी बेस्ट फ्रेंड संग स्विमिंग पूल में पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपने स्विमिंग पूल वीडियो और फोटो को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. 'सिंबा गर्ल' का बिंदास अंदाज और खूबसूरत स्टाइल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. बता दें, एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) इन दिनों अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ क्रिसमस (Christmas ) की छुट्टियां मनाने मालदीव गई हैं, जहां की कई फोटो और वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. अब सारा अली खान के कुछ फोटो एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इन फोटो में एक्ट्रेस अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ स्विमिंग पूल और स्टूडियो में एक जैसा पोज देती नजर आ रही हैं.  

Good Newwz Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' ने की बंपर ओपनिंग, कमा डाले इतने करोड़

एक्ट्रेस  सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ बेहद ही क्यूट पोज दे रही हैं. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब भी हम मिलते हैं, तब बिग बैंग होता है. मेरी यिन से मिलिए और मैं इसकी यांग हूं. जैसे ही मैंने इसको याद किया, तभी मेरा फोन बजा." सारा अली खान (Sara Ali Khan Instagram) के ये फोटो खूब वायरल हो रहे हैं और फैन्स इन पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. 

Dabangg 3 Box Office Collection Day 8: सलमान के बर्थडे पर रही 'दबंग 3' की धूम, 8 दिनों में कमा डाले इतने करोड़

Take me back to the backwaters already

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ 'लव आजकल 2' (Love Aajkal 2) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के साथ-साथ एक्ट्रेस वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ 'कुली नंबर 1' में भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी. बता दें कि सारा अली खान ने केदारनाथ में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी जीता था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photos, Sara Ali Khan Photos Viral, Sara Ali Khan Swimming Pool Photos, Sara Ali Khan Instagram, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com