विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2023

सपना चौधरी ननद की शादी में काम से बचने के बहाने तलाशती आईं नजर, अब वायरल हो रहा वीडियो

सपना चौधरी की लेटेस्ट वीडियो आया है. जिसमें वह ननद की शादी में काम से बचने के बहाने तलाश रही हैं और पति को यह वजह बता रही हैं.

सपना चौधरी का लेटेस्ट सॉन्ग हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

हरियाणा की पॉप क्वीन सपना चौधरी का नया सॉन्ग रिलीज हो गया है. वीवाईआरएल हरियाणवी पर 'पासली' सॉन्ग रिलीज हुई है. यह एक मजेदार हरियाणवी सॉन्ह है जिसे माही पांचाल और अक्की आर्यन ने गाया है. यह गाना शादी वाले घर का गाना है जिसमें दिखाया गया है कि इस माहौल में किस तरह की मौज मस्ती की जाती है. यह सॉन्ग कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है. इसमें सपना चौधरी का चिर-परिचित अंदाज नजर आ रहा है. 

'पासली' गाने के म्यूजिक वीडियो में दिखाया गया है कि इसमें सपना की ननद की शादी की तैयारियां हो रही है जहां वह घर के काम करने से बचने के बहाने ढूंढ रही है. जबकि उनका पति उनसे काम करने के लिए कहता है. वह कहती हैं कि उनकी पसली में दर्द हो रहा है. इस गाने में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस है और इस वेडिंग सॉन्ग को लेकर काफी उम्मीदें भी हैं. 

पासली सॉन्ग की रिलीज पर सपना चौधरी ने कहा, 'अकसर शादियों में एक इंसान ऐसा होता है जो काम से बचने के बहाने ढूंढता रहता है. पासली इसी बात को लेकर रचा गया गाना है. मुझे लगता है कि संगीत के मौकों के लिए यह परफेक्ट गाना है. लोगों ने इस गाने को पसंद करना शुरू कर दिया है और इसकी झलक मिलनी भी शुरू हो गई है.' इस तरह सपना चौधरी शादी के खास मौके के लिए यह गाना लेकर आई हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Latest Song, Sapna Choudhary Dance Video, VYRL Sapna Choudhary Latest Release, Haryanvi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com