विज्ञापन

मोनालिसा की मदद करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भारतीय संगठन पर लगाया आरोप, बोले- लव जिहाद दबाने की कोशिश

मोनालिसा इंटरफेथ मैरिज विवाद अब और गहराता जा रहा है. निर्देशक सनोज मिश्रा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन पर हो रहे हमलों के पीछे एक संगठन का हाथ है.

मोनालिसा की मदद करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भारतीय संगठन पर लगाया आरोप, बोले- लव जिहाद दबाने की कोशिश
सनोज मिश्रा की फिल्म में नजर आने वाली थीं मोनालिसा

मोनालिसा इंटरफेथ मैरिज विवाद अब और गहराता जा रहा है. निर्देशक सनोज मिश्रा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन पर हो रहे हमलों के पीछे प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का हाथ है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा को उसके पति द्वारा प्रभावित किया जा रहा है और यह पूरा मामला ‘लव जिहाद' मुद्दे को दबाने की साजिश है. वहीं दूसरी ओर, मोनालिसा ने डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे यह विवाद अब कानूनी और सामाजिक दोनों स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है.

डायरेक्टर का आरोप- ‘मुझे बदनाम करने की साजिश'

सनोज मिश्रा ने इंटरव्यू में कहा कि वह इस मुद्दे को देशभर में उठा रहे थे, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. उनका दावा है कि जांच को भटकाने के लिए उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास किसी भी गलत हरकत का कोई सबूत नहीं है और यह सब उन्हें बदनाम करने की रणनीति का हिस्सा है. मिश्रा ने यह भी कहा कि उन्होंने मोनालिसा के परिवार की मदद करने की कोशिश की थी, लेकिन अब वही मामला उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है. उनके अनुसार, यह पूरा विवाद उन्हें ‘लव जिहाद' मुद्दे से हटाने के लिए खड़ा किया गया है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ धुरंधर 2 ही नहीं…ये 7 फिल्में भी पार कर चुकी हैं 1000 करोड़ का आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर मचा चुकी हैं तूफान

मोनालिसा के आरोपों से बढ़ा विवाद

दूसरी तरफ, मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्देशक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में काम दिलाने के बहाने डायरेक्टर ने नाबालिग लड़कियों के साथ गलत व्यवहार किया. इस दौरान वह अपने पति के साथ नजर आईं और खुलकर अपनी बात रखी. इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है, जहां लोग दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां कुछ लोग डायरेक्टर के आरोपों को साजिश बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग मोनालिसा के आरोपों को गंभीर मानते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. फिलहाल यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में इसकी कानूनी दिशा क्या होगी, इस पर सबकी नजर बनी हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com