विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2018

मुन्ना भाई के लुक में रणबीर कपूर ने मारा ये डायलॉग, देखें 'संजू' का दूसरा टीजर

संजय दत्त पर बनी बायोपिक फिल्म 'संजू' के रिलीज होने में अभी सिर्फ कुछ दिन ही बचे हुए हैं.

मुन्ना भाई के लुक में रणबीर कपूर ने मारा ये डायलॉग, देखें 'संजू' का दूसरा टीजर
फिल्म Sanju में मुन्ना भाई बने रणबीर कपूर
  • 'संजू' का एक और वीडियो आया
  • रणबीर कपूर का मुन्नाभाई जैसा लुक
  • 29 जून को हो रही रिलीज
नई दिल्ली: संजय दत्त पर बनी बायोपिक फिल्म 'संजू' के रिलीज होने में अभी सिर्फ कुछ दिन ही बचे हुए हैं. उससे पहले फॉक्स स्टार्स हिन्दी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें रणबीर कपूर बिल्कुल संजय दत्त की कॉपी करते हुए दिख रहे हैं. फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में जिस तरह से संजय दत्त ने अपना किरदार निभाया है, ठीक उसी तरह रणबीर का एक टीजर भी रिलीज हो गया है. टीजर में वह काफी अलग अंदाज में दिखाई दिये. रणबीर संजय दत्त के लुक में बिल्कुल मिलते-जुलते हुए नजर आए. इस वीडियो में वह बोमन ईरान के क्लास में सवाल करते हुए नजर आए.

Sanju Trailer: 'संजू' के अवतार में हिट रणबीर कपूर, 24 घंटे में 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

देखें Sanju का वीडियो-

बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अन्य कई स्टार्स हैं. इस फिल्म में संजू के पिता सुनील दत्त का रोल परेश रावल निभा रहे हैं. राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में पांच महिलाओं का भी बेहद अहम योगदान है. मनीषा कोइराला संजय दत्त की मां नरगिस की भूमिका निभाएंगी.

देखें Sanju का ट्रेलर-


Sanju के पहले गाने में औरत की आवाज में बोले रणबीर कपूर- मैं बढ़िया तू भी बढ़िया...

वहीं सोनम कपूर संजू की पहली गर्लफ्रेंड के किरदार में होंगी और अनुष्का शर्मा एक जर्नलिस्ट और बायोग्राफर के तौर पर दिखेंगी. वहीं दीया मिर्जा संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता का रोल निभाएंगी. ट्रेलर से पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे अब तक 5 करोड़ 20 लाख से ज्यादा यूट्यूब व्यूज मिले.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju, Munna Bhai, Ranbir Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com