विज्ञापन

नूतन, तनूजा, हेमा मालिनी से जुड़ा नाम, सायरा बानो ने रिजेक्ट किया प्रपोजल, 40 की उम्र में किया 36 के अमिताभ बच्चन के पिता का रोल

नूतन, तनूजा और हेमा मालिनी के साथ जुड़ी खबरों से लेकर सायरा बानो के रिजेक्ट किए प्रपोजल तक, संजीव कुमार की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. वहीं 40 साल की उम्र में उन्होंने 36 साल के अमिताभ बच्चन के पिता का यादगार रोल निभाया.

नूतन, तनूजा, हेमा मालिनी से जुड़ा नाम, सायरा बानो ने रिजेक्ट किया प्रपोजल, 40 की उम्र में किया 36 के अमिताभ बच्चन के पिता का रोल
प्यार में नहीं मिली मंजिल, लेकिन एक्टिंग से जीत लिया हर दिल
NDTV

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हुए, जिनकी फिल्में जितनी पसंद की गईं, उतनी ही उनकी लव लाइफ भी सुर्खियों में रही. ये स्टार भी उन्हीं में से एक थे. कभी उनका नाम नूतन के साथ जुड़ा, कभी तनूजा के साथ, तो कभी हेमा मालिनी के साथ रिश्तों की खबरें उड़ती रहीं. इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में सायरा बानो को शादी के लिए प्रपोज करने का किस्सा भी सामने आया. हालांकि प्यार उनकी किस्मत में नहीं था और उन्होंने पूरी जिंदगी शादी नहीं की. दूसरी तरफ फिल्मों में उन्होंने ऐसा कमाल किया कि सिर्फ 40 साल की उम्र में अपने से चार साल छोटे अमिताभ बच्चन के पिता का रोल निभाकर सबको हैरान कर दिया. ये स्टार थे संजीव कुमार.

सायरा बानो ने ठुकरा दिया था प्रपोजल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करियर की शुरुआत में संजीव कुमार ने सायरा बानो को शादी के लिए प्रपोज किया था. लेकिन सायरा बानो ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया. बाद में उन्होंने दिलीप कुमार से शादी कर ली, जबकि संजीव कुमार ने पूरी जिंदगी अकेले ही बिताई.

नूतन और तनूजा के साथ भी जुड़ा नाम

संजीव कुमार का नाम नूतन के साथ भी जोड़ा गया. फिल्म देवी की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे. लेकिन नूतन पहले से शादीशुदा थीं, इसलिए ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका. बाद में उनका नाम तनूजा के साथ भी जुड़ा.

हेमा मालिनी से करना चाहते थे शादी

संजीव कुमार और हेमा मालिनी की कहानी भी काफी मशहूर रही. कई इंटरव्यू और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि संजीव कुमार उनसे शादी करना चाहते थे. लेकिन ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और दोनों अलग हो गए.

40 साल में बने अमिताभ के पिता

1978 में रिलीज हुई फिल्म त्रिशूल में संजीव कुमार ने अमिताभ बच्चन के पिता का रोल निभाया. उस वक्त संजीव कुमार 40 साल के थे, जबकि अमिताभ बच्चन की उम्र करीब 36 साल थी. उम्र में सिर्फ चार साल का अंतर होने के बावजूद उन्होंने पिता का किरदार इतने शानदार अंदाज में निभाया कि आज भी उसे याद किया जाता है.

47 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

6 नवंबर 1985 को हार्ट अटैक की वजह से संजीव कुमार का 47 साल की उम्र में निधन हो गया. कम उम्र में दुनिया छोड़ने के बावजूद उन्होंने शोले, आंधी, कोशिश, अंगूर, त्रिशूल और पति पत्नी और वो जैसी कई शानदार फिल्में दीं. आज भी उनका नाम हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन सितारों में लिया जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjeev Kumar, Amitabh Bachchan, Saira Banu, Hema Malini, Nutan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com