डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण
- दीपिका के एक्टिंग से भंसाली हुए थे खुश
- 'पद्मावत' के लिए मिला था 500 का नोट
- 25 जनवरी को रिलीज हुई थी फिल्म
नई दिल्ली:
दीपिका अभिनीत फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को लेकर भले ही देशभर में जमकर बवाल हुआ हो लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद इसने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. दीपिका के काम से अभिभूत निर्देशक भंसाली ने उन्हें 500 रुपये का नोट भी दिया था. फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका के शानदार अभिनय ने सिर्फ जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी वाह-वाही लूटी है. फिल्म में दीपिका के अभिनय से भंसाली इतना खुश थे कि उन्होंने दीपिका को 500 रुपये का नोट दिया था, जो दीपिका के लिए उनके करोड़ों रुपये की फीस से ज्यादा मायने रखता है.
आमिर खान की 'धूम 3' को पछाड़ आगे निकली 'पद्मावत', बनी इंडिया की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
संजय लीला भंसाली ने कहा, दीपिका बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं. दीपिका ने फिल्म में जौहर करने से पहले महिलाओं को जिस तरह से संबोधित किया, वह मुझे बहुत भाया. मैं यह देखकर अभिभूत हो गया कि उन्होंने कैसे इस दृश्य को अच्छे से संभाला. इसके लिए मैंने उन्हें 500 रुपये का नोट दिया था.
दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी लिखी हुई कविता, क्या आपने पढ़ी?
मुझे यकीन है कि सराहना भरा यह नोट उनके लिए करोड़ों रुपये की फीस से अधिक मूल्यवान है. गौरतलब है कि 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 'पद्मावत' दीपिका की सातवीं फिल्म बन गई है. बता दें कि इस फिल्म के लिए दीपिका ने 11 करोड़ रुपए लिये थे. उनकी फीस रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा थे.
VIDEO: NDTV पर दीपिका पादुकोण, 'पद्मावत' विवाद के बीच पहला इंटरव्यू
(इनपुट आईएएनएस से)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sanjay Leela Bhansali, Deepika Padukone, Padmaavat