अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के सुपरहिट सॉन्ग 'ऊ अंटावा' की गूंज अब भी बॉलीवुड में सुनाई दे रही है. फिल्म में इस गाने को साउथ की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया था और गाने को कमाल की लोकप्रियता हासिल हुई थी. अब समांथा रुथ प्रभु करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 7 में अक्षय कुमार के साथ पहुंचीं तो इस गाने पर डांस तो बनता ही था. अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें दोनों जमकर डांस कर रहे हैं.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समांथा रुथ प्रभु अक्षय कुमार के साथ ऊ अंटावा सॉन्ग के अपने सिग्नेचर स्टेप कर रही हैं. अक्षय भी उनके साथ इस गाने पर डांस कर रहे हैं. इस तरह अक्षय और समांथा इस गाने पर डांस को खूब इंजॉय कर रहे हैं.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
समांथा रुथ प्रभु ने करण जौहर के शो में पूछे गए सवालों के बहुत ही मजेदार जवाब दिए. वैसे भी समांथा को अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी पहचाना जाता है. समांथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म 'यशोदा' है जिसे निर्देशक जोड़ी हरि-हरीश बना रहे हैं. इसमें मशहूर अभिनेत्री वरालक्ष्मी शरतकुमार, उन्नी मुकुंदन, राव रमेश, मुरली शर्मा और संपत राज अहम किरदार निभा रहे हैं.
VIDEO: अनिल कपूर ने NDTV से बॉलीवुड में चार दशक के काम पर की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं