विज्ञापन

सूरज बड़जात्या की बेटी की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, स्वैग में दिखे सलमान खान तो रेखा की हुई चर्चा

सूरज बड़जात्या की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में सितारों का जमावड़ा लगा. सलमान खान, आमिर खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और अनुपम खेर जैसे सितारे इस मौके पर पहुंचे और जोड़े को आशीर्वाद दिया.

सूरज बड़जात्या की बेटी की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, स्वैग में दिखे सलमान खान तो रेखा की हुई चर्चा
सूरज बड़जात्या की बेटी की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे ये बड़े सितारे

मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और विवाह जैसी फिल्में के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने गुरुवार शाम मुंबई में अपनी बेटी ईशा बड़जात्या और उनके पति अभिषेक के लिए एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया. उनका वेडिंग रिसेप्शन JW मैरियट मुंबई जुहू में रखा गया. इस रिसेप्शन पार्टी में सितारों का जमावड़ा लगा. सलमान खान, आमिर खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और अनुपम खेर जैसे सितारे इस मौके पर पहुंचे और जोड़े को आशीर्वाद दिया. बता दें कि पिता सलीम खान के अस्पताल में एडमिट होने के बाद ये पहला मौका है जब सलमान पब्लिकली स्पॉट किए गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ईशा बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में सबसे पहले पहुंचने वालों में सलमान खान  ही थे, जिन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच स्टाइलिश एंट्री की. सलमान का सूरज बड़जात्या के साथ लंबे समय से प्रोफेशनल रिश्ता रहा है. उनकी जोड़ी आइकॉनिक फिल्म 'मैंने प्यार किया' के साथ पहली बार हिट हुई थी, और फिर सिलसिला चलता ही गया. सूरज ने ही सलमान को प्रेम नाम दिया था, जो उनके लिए लकी साबित हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

आमिर खान भी अपने बेटे जुनैद खान के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- 'अनुपमा' की इस एक्ट्रेस को 'CID' छोड़ने के लिए किया गया था मजबूर, डिप्रेशन का किया सामना, 7 साल तक सिर्फ कैमियो से करना पड़ा गुजारा

Latest and Breaking News on NDTV

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी इस जोड़े को बधाई देने पहुंचीं.

Latest and Breaking News on NDTV

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और अनुपम खेर ने वेन्यू पर पैपराजी के लिए साथ में पोज़ दिया. इस मौके पर दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

अनिल कपूर के बड़े भाई फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे.

Latest and Breaking News on NDTV

इस रिसेप्शन में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा सिल्क साड़ी के साथ अपने ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई. उनके साथ सोनाली बेंद्रे, नीना गुप्ता और दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों भी थीं, जो अपनी बेटी पालोमा ठकेरिया के साथ आई थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- आर्मी परिवार से आती है ये एक्ट्रेस, 12 साल की थीं जब पिता को आतंकवादियों ने किया किडनैप, कर दी हत्या, बॉलीवुड में बनाई पहचान

Latest and Breaking News on NDTV

अन्य मेहमानों में फिल्ममेकर राकेश रोशन, एक्टर बोमन ईरानी, ​​सिंगर शान, म्यूज़िशियन हिमेश रेशमिया, और एक्टर आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे शामिल थे.

Latest and Breaking News on NDTV

विक्की कौशल और एक्ट्रेस शरवरी भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com