विज्ञापन
This Article is From May 23, 2019

सलमान खान ने गर्मी में बिना शर्ट के देखा नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनते हुए, बोले- हम आपके साथ हैं...

सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जीत पर उन्हें बधाई दी है. लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 330 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं.

सलमान खान ने गर्मी में बिना शर्ट के देखा नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनते हुए, बोले- हम आपके साथ हैं...
सलमान खान (Salman Khan) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को यूं दी बधाई
  • सलमान खान ने पीएम मोदी को दी बधाई
  • कुछ इस अंदाज में ट्वीट हुआ वायरल
  • सलमान दिखे खास अंदाज में
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक बार फिर देश की सत्ता पर आसीन होने जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 330 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वोटरों का आभार भी जता चुके हैं. बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का भी पीएम नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. सलमान खान (Salman Khan) ने दो ट्वीट किए हैं और एक ट्वीट में वे बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं, और समाचार देख रहे हैं. सलमान खान (Salman Khan) के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिर किया ट्रोलर्स को बोल्ड, कहा- जाकर फैक्ट्स चेक करें...

अमेठी में हुई राहुल गांधी की हार, स्मृति ईरानी ने लिखा- कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता...

सलमान खान (Salman Khan) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है. सलमान खान ने लिखा हैः 'आपकी निर्णायक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. मजबूत भारत के निर्माण में हम आपके साथ हैं.' इस तरह सलमान खान ने पीएम मोदी को अपनी ओर से बधाई दी है और उनका साथ देने की बात भी कही है.

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने पीएम मोदी को दी सलाह- देश को धन्यवाद देने का सबसे अच्छा तरीका सावरकर को भारत रत्न देना

बॉलीवुड एक्टर ने राहुल गांधी की यूं की तारीफ, बोले- आपका समय अब दूर नहीं...

सलमान खान (Salman Khan) ने इसके बाद एक ट्वीट किया है. जिसमें गर्मी का असर उनपर साफ नजर आ रहा है. सलमान खान ने इस ट्वीट में लिखा हैः 'चिल कर रहा हूं और समाचार देख रहा हूं. स्वच्छ भारत फिट भारत.' इस तरह उन्होंने फिल्म के प्रचार के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नारे को भी ट्वीट कर दिया. 5 जून को सलमान खान की फिल्म 'भारत' रिलीज होने जा रही है.  

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Salman Khan, Election Results 2019, Results 2019 Election, Results 201
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com