विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2019

सलमान खान ने CAA विरोध प्रदर्शन और 'दबंग 3' कलेक्शन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उत्तर भारत में धारा 144 लागू है लेकिन...'

सलमान खान (Salman Khan) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और 'दबंग 3 (Dabangg 3)' पर तोड़ी अपनी चुप्पी, एक्टर ने इंटरव्यू में कही ये बात.

सलमान खान ने CAA विरोध प्रदर्शन और 'दबंग 3' कलेक्शन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उत्तर भारत में धारा 144 लागू है लेकिन...'
सलमान खान (Salman Khan)
  • सलमान खान ने CAA और 'दबंग 3' पर तोड़ी चुप्पी
  • इंटरव्यू में एक्टर ने कही ये बात
  • बोले- फैन्स की सुरक्षा पहले
नई दिल्ली:

देश में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जिसके चलते सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' की कमाई पर इसका सीधा असर पड़ा है. 'दबंग 3' यूं तो बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है, हालांकि, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध की वजह से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के इलाकों में सलमान खान (Salman Khan Instagram) की फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है. अब पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप इंटरव्यू में सलमान खान ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

क्रिसमस पर नोरा फतेही नए अंदाज में आईं नजर, बार-बार देखा जा रहा Video

सलमान खान (Salman Khan) ने इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए उनके फिल्म की कमाई से ज्यादा फैन्स की सुरक्षा महत्वपूर्ण है. बता दें, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और साईं मंजरेकर (Saiee Manjrekar) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' ने 5 दिनों में 98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब जल्द ही सलमान खान की फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है. सलमान खान ने इंटरव्यू में कहा, "ऐसे समय में फिल्म के लिए अच्छा प्रदर्शन करना उल्लेखनीय है. इसका सारा श्रेय फैन्स को जाता है."

इब्राहिम अली खान ने बिना टी-शर्ट दिया पोज तो बहन सारा अली खान ने पकड़ लिया अपना सिर- देखें Photos

सलमान खान (Salman Khan) ने आगे कहा, "फैन्स मेरे साथ काफी वफादार हैं और वो मेरी फिल्म देखने के लिए जा रहे हैं. उत्तर भारत में सेक्शन 144 लागू है इसलिए फिल्म वैसी कमाई नहीं कर पा रही है, जैसी कर सकती थी. लेकिन वह जा रहे हैं फिल्म देखने के लिए. मेरा मतलब है, पहले सुरक्षा है और बाद में 'दबंग 3 (Dabangg 3 Box Office Collection)'. दूसरे राज्यों में हम अच्छा कर रहे हैं." बता दें, सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज हुई थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan On CAA, Dabangg 3, Citizenship Amendment Act, CAA, Dabangg 3 Collection, Dabangg 3 Box Office Collection, Salman Khan On Citizenship Amendment Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com