विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2023

'शहजादा' में सलमान खान के गाने 'कैरेक्टर ढीला है' को फिर किया रीक्रिएट, भाईजान ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी ये बड़ी बात

कार्तिक आर्यन की शहजादा इन दिनों काफी सुर्खियों में है. फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म शहजादा के गाने रिलीज हुए हैं, जिसे कार्तिक आर्यन के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. अब फिल्म का नया गाना 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' रिलीज हो गया है.

'शहजादा' में सलमान खान के गाने 'कैरेक्टर ढीला है' को फिर किया रीक्रिएट, भाईजान ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी ये बड़ी बात
'शहजादा' में सलमान खान के गाने 'कैरेक्टर ढीला है' को फिर किया रीक्रिएट
नई दिल्ली:

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा इन दिनों काफी सुर्खियों में है. यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म शहजादा के गाने रिलीज हुए हैं, जिसे कार्तिक आर्यन के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. अब फिल्म का नया गाना 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' रिलीज हो गया है. फिल्म शहजादा का यह गाना साल 2011 में आई सलमान खान की फिल्म रेडी का है. इस गाने को सलमान खान और जरीन खान पर फिल्माया गया था. 

अब फिल्म शहजादा में 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' आया है, जिसे कार्तिक आर्यन पर फिल्माया गया है. ऐसे अब सलमान खान कार्तिक के नए गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' को शेयर कर कार्तिक आर्यन और फिल्म शहजादा के निर्देशक रोहित धवन को बधाई दी है. सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कलाकारों में से एक हैं. 

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' का वीडियो शेयर किया है. सलमान खान ने कार्तिक आर्यन को टैग कर इस गाने के लिए बधाई दी है. जिसके बाद कार्तिक ने भी दबंग खान का अपने अंदाज में शुक्रिया अदा किया. उन्होंने सलमान खान की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'सबका भाई सबकी जान, शहजादा का स्वागत करने के लिए शुक्रिया. मेरा मतलब है आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया सर.' सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह कमेंट वायरल हो रहा है. बता दें कि फिल्म शहजादा 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का कार्तिक आर्यन के फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Character Dheela Hai 2.0 Song Character Dheela Hai 2.0 Character Dheela Hai Shehzada Song Character Dheela Hai 2.0 Salman Khan Kartik Aaryan Movie Shehzada Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com