बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
- मानुषी की बॉलीवुड एंट्री है सुर्खियों में
- हरियाणा की रहने वाली हैं मानुषी
- उनके डेब्यू पर है सबकी नजर
नई दिल्ली:
मानुषी छिल्लर ने दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया है और 2017 की मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है. खास यह कि भारत की झोली में 17 साल बाद यह खिताब आया है. वैसे भी देखा गया है कि विश्व सुंदरी हो या ब्रह्मांड सुंदरी, बॉलीवुड में करियर ही उनका अल्टीमेट लक्ष्य होता है. मानुषी छिल्लर के बारे में भी ऐसा ही कहा जा रहा है, और खबर आ रही है कि सलमान खान उन्हें लॉन्च कर सकते हैं. इन दिनों सलमान खान नए सितारों को खूब लॉन्च कर रहे हैं. लेकिन सलमान खान के साथ एक बात यह भी जुड़ी हुई है कि जब भी वे किसी को मौका देते हैं तो उसका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाता है.
Video: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर से खास बातचीत
इस बॉलीवुड अभिनेता की फिल्म में काम करना चाहती हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
इसकी मिसाल ढेरों हैं. चाहे किसी हीरोइन ने सलमान खान के साथ डेब्यू किया हो या सलमान खान ने उसे लॉन्च किया हो. उसका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया है. सोनाक्षी सिन्हा (दबंग), नगमा (बागी) और रवीना टंडन (पत्थर के फूल) जैसे अपवादों को छोड़ दिया जाए तो सलमान के साथ पारी शुरू करने वाली हीरोइनें बॉलीवुड में बहुत आगे तक नहीं गई हैं. इसकी मिसाल भाग्यश्री (मैंने प्यार किया), चांदनी (सनम बेवफा), रेवती (लव) और भूमिका चावला (तेरे नाम) जैसी हीरोइनें वन टाइम वंडर ही बनकर रह गईं. वे सलमान खान के साथ आईं, फिल्म सुपरहिट हुई लेकिन उसके बाद करियर अस्त हो गया.
Video: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके
जानें 'रेस 3' के लिए कितना वजन घटाएंगे सलमान खान ?
इस तरह सलमान खान ने कई एक्ट्रेसेस को अपने साथ मौका दिया लेकिन आज वे बॉलीवुड में या तो संघर्षरत हैं या फिर छोटे-मोटे रोल कर रही हैं. इसकी मिसाल कैटरीना कैफ जैसी दिखने वाली जरीन खान (वीर) हैं जो इन दिनों एक्टिंग से ज्यादा अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में हैं. इसके अलावा, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी दिखने वाली स्नेहा उल्लाल (लकी) को भी वही लेकर आए थे. लेकिन अब वे बॉलीवुड में दूर-दूर तक कहीं नहीं है. ‘बॉडीगार्ड’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली विदेशी हसीना हेजल कीच युवराज सिंह से शादी करके सेट हो चुकी हैं. डेसी शाह को सलमान खान ने ‘जय हो’ से लॉन्च किया था और अभी तक वे कोई खास काम नहीं कर सकी हैं. लेकिन अब सलमान ने उन्हें ‘रेस-3’ में फिर अपने साथ मौका दिया है. ऐसे में अगर मानुषी छिल्लर सलमान खान के जरिये डेब्यू करती हैं तो उनके करियर पर नजर रखना दिलचस्प होगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Miss World Manushi Chhillar