विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, आखिर क्यों बदले गए फिल्म के अहम सीन

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है, जहां कुछ सीन को नरम करने का फैसला लिया गया है, जिससे फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, आखिर क्यों बदले गए फिल्म के अहम सीन
मातृभूमि’ को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, क्यों बदले गए फिल्म के अहम सीन

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है और इसकी वजह सिर्फ कहानी नहीं बल्कि उसमें किए गए बड़े बदलाव हैं. गलवान वैली की घटना से जुड़ी इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज था, लेकिन अब खबर आई है कि फिल्म के कुछ सीन बदले गए हैं और रिलीज डेट भी आगे बढ़ सकती है. ऐसे में फैंस के बीच एक्साइटमेंट के साथ-साथ फिल्म को लेकर क्यूरियोसिटी भी बढ़ गई है, कि आखिर मेकर्स क्या नया प्लान कर रहे हैं और फिल्म में कितना बदलाव देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: PVR Inox की तकदीर बदलेगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का तूफान जारी

क्या बदला गया फिल्म में

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने खुद मेकर्स से कहा कि फिल्म के कुछ एंटी-चीन सीन को थोड़ा कम किया जाए. आपको बता दें कि अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए आमने-सामने के टकराव पर आधारित है. बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि फिल्म का टोन ज्यादा भारी या विवादित न लगे. मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म हर तरह के दर्शकों तक पहुंचे और किसी भी तरह की बेवजह बहस से बचा जा सके.

कहानी में भी हो रहे हैं बदलाव

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी में भी थोड़ा बदलाव किया जा रहा है ताकि ये ज्यादा आक्रामक न लगे और एक बैलेंस मैसेज दे सके. फिल्म भारत और चीन के बीच हुए टकराव पर बेस्ड है, लेकिन अब इसमें शांति और समझदारी का एंगल भी दिखाया जा सकता है. इससे फिल्म ज्यादा लोगों तक आसानी से पहुंच पाएगी.

रिलीज डेट पर भी पड़ा असर

पहले खबर थी कि ‘मातृभूमि' 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हो सकती है, लेकिन अब नई जानकारी के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर अगस्त 2026 तक की जा सकती है. इसकी एक बड़ी वजह शूटिंग का पूरा न होना और कुछ सीन का रीशूट बताया जा रहा है. यानी मेकर्स फिल्म को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते.

क्या खास होगा फिल्म में

‘मातृभूमि' को एक पावरफुल वॉर ड्रामा माना जा रहा है. इसमें एक्शन के साथ-साथ इमोशन और असली घटनाओं की झलक भी देखने को मिलेगी. फिल्म सिर्फ लड़ाई नहीं दिखाएगी बल्कि सैनिकों की हिम्मत और उनकी कहानी भी सामने लाएगी. ऐसे में ये बदलाव फिल्म को और बेहतर बना सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com