विज्ञापन

सलमान खान ने किया लॉन्च, फैंस ने कहा- ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल, जानें कहां हैं स्नेहा उल्लाल

सलमान खान ने लकी फिल्म से एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल को लॉन्च किया था, जिन्हें फैंस ने ऐश्वर्या राय बच्चन की कॉपी कहा. 

सलमान खान ने किया लॉन्च, फैंस ने कहा- ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल, जानें कहां हैं स्नेहा उल्लाल
सलमान खान के साथ स्नेहा उल्लाल ने किया था डेब्यू
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई चेहरे आए और चले गए, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो फिल्मों से ज्यादा अपनी पहचान की वजह से चर्चा में रहते हैं. ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं स्नेहा उल्लाल, जिनका नाम सामने आते ही सबसे पहले ऐश्वर्या राय की हमशक्ल होने की बात याद आती है. यह टैग उनके लिए शुरुआत में एक दरवाजा खोलने वाला साबित हुआ, लेकिन धीरे-धीरे यही पहचान उनके करियर के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट भी बन गई. स्नेहा की कहानी सिर्फ एक एक्ट्रेस बनने की नहीं, बल्कि उस संघर्ष की भी है, जहां उन्हें पहचान तो मिली, लेकिन अपनी शर्तों पर नहीं.

ओमान में जन्मीं हैं स्नेहा उल्लाल

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

स्नेहा उल्लाल का जन्म 18 दिसंबर 1987 को ओमान में हुआ था. उनका बचपन भी वहीं बीता. शुरुआती पढ़ाई उन्होंने ओमान में की और बाद में अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं. मुंबई में उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की. स्नेहा का परिवार फिल्मों से बिल्कुल दूर था और खुद स्नेहा ने भी कभी अभिनेत्री बनने का सपना नहीं देखा था. वह एक साधारण जिंदगी जी रही थीं और उसी दौरान उनकी दोस्ती सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई, जो आगे चलकर उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बनी. 

ये भी पढ़ें- Thalapathy Vijay LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थलापति विजय, सुपरस्टार के स्टाइलिश लुक पर भारी पड़ीं ट्रेडिशनल लुक में दोस्त तृषा कृष्णन

सलमान खान के साथ किया डेब्यू

Latest and Breaking News on NDTV

अर्पिता खान के जरिए स्नेहा की मुलाकात सलमान खान से हुई. उस वक्त स्नेहा की उम्र महज 17 साल थी. सलमान खान को स्नेहा का चेहरा पसंद आया, क्योंकि उनकी झलक काफी हद तक ऐश्वर्या राय से मिलती थी. इसी वजह से उन्हें फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' में कास्ट किया गया. फिल्म 2005 में रिलीज हुई और इसके साथ ही स्नेहा रातों-रात चर्चा में आ गईं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन स्नेहा की खूबसूरती और उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से हर जगह होने लगी.

ऐश्वर्या राय से तुलना बनी मुसीबत

Latest and Breaking News on NDTV

यहीं से वह टैग शुरू हुआ, जिसने स्नेहा को पहचान तो दी, लेकिन उनके काम पर हमेशा भारी पड़ा. एक इंटरव्यू में स्नेहा ने कहा कि यह तुलना एक तरह से पीआर स्‍ट्रैटजी का हिस्सा थी. लोग उन्हें एक नई अभिनेत्री के तौर पर देखने की बजाय दूसरी ऐश्वर्या के रूप में देख रहे थे. स्नेहा कई बार यह कह चुकी हैं कि वह ऐश्वर्या राय की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं, लेकिन वह अपनी पहचान अपने काम से बनाना चाहती थीं, न कि किसी और की परछाईं बनकर. 

बॉलीवुड नहीं साउथ में चमकी किस्मत

Latest and Breaking News on NDTV

'लकी' के बाद स्नेहा ने बॉलीवुड में 'आर्यन', 'क्लिक', और 'जाने भी दो यारों' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी उनको अपने करियर से उम्मीद थी. इसके बाद स्नेहा ने साउथ सिनेमा का रुख किया और यहीं उन्हें असली पहचान मिली. तेलुगु फिल्म 'उल्लासंगा उत्साहंगा' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला. बाद में 'सिंहा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म ने उन्हें साउथ में मजबूत जगह दिलाई. 

स्नेहा उल्लाल को हुई गंभीर बीमारी

Latest and Breaking News on NDTV

स्नेहा का करियर धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा था, तभी उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आया. वह ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने लगीं. उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह 30-40 मिनट से ज्यादा खड़ी भी नहीं रह पाती थीं. मजबूरी में उन्हें फिल्मों से लंबा ब्रेक लेना पड़ा। इस दौरान वह पूरी तरह लाइमलाइट से दूर रहीं और अपनी सेहत पर ध्यान दिया. करीब छह साल बाद स्नेहा ने 2022 में फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' से वापसी की. वह मानती हैं कि ऐश्वर्या राय की हमशक्ल होना उनके करियर की शुरुआत में वरदान था, लेकिन लंबे समय तक वही टैग उनके लिए बोझ बन गया. फिर भी उन्होंने खुद को साबित किया. 

ये भी पढ़ें- थलापति विजय की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, हिंदी वर्जन को कृष्णा अभिषेक ने दी आवाज, लोगों ने किया ट्रोल

अब क्या कर रही हैं स्नेहा उल्लाल

Latest and Breaking News on NDTV

स्नेहा उल्लाल एक्टिंग की दुनिया में वापस लौट आई हैं. हालांकि वह कमर्शियल फेम से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म और रीजनल सिनेमा पर ध्यान दे रही हैं. साल 2026 में उन्होंने निलकांता फिल्म के साथ तेलुगू सिनेमा में वापसी की है. जबकि 2025 में वह लव यू लोकतंत्र में नजर आई थीं. इसके अलावा वह साको 363 का हिस्सा थीं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com