विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2018

गोवा में एक साथ यूं मस्ती करती नजर आईं सलमान खान की ये दो हीरोइनें, अब दिखती हैं ऐसी

सलमान खान के साथ 'सूर्यवंशी' में नजर आ चुकीं शीबा और 'मैंने प्यार किया' में इश्क फरमा चुकीं भाग्यश्री को गोवा में एक साथ खूब मस्ती करते हुए देखा गया.

गोवा में एक साथ यूं मस्ती करती नजर आईं सलमान खान की ये दो हीरोइनें, अब दिखती हैं ऐसी
शीबा और भाग्यश्री
  • 'सूर्यवंशी' में शीबा थी सलमान खान की हीरोइन
  • 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था भाग्यश्री-सलमान ने
  • सुपर-डुपर हिट थी 'मैंने प्यार किया'
नई दिल्ली: सलमान खान के साथ 'सूर्यवंशी' में नजर आ चुकीं शीबा और 'मैंने प्यार किया' में इश्क फरमा चुकीं भाग्यश्री को गोवा में एक साथ खूब मस्ती करते हुए देखा गया. शीबा और भाग्यश्री अच्छी दोस्त हैं, और शीबा भाग्यश्री की एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गोवा गई थीं. शीबा बताती हैं, "मैं भाग्यश्री के भतीजे की शादी के लिए गोवा गई थी. यह पारिवारिक समारोह था और डेस्टिनेशन वेडिंग थी. कई फंक्शन हुई जिसमें सभी परिवार के सदस्य थे." खास यह की शीबा के साथ सलमान खान की 'सूर्यवंशी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन 'मैंने प्यार किया' सलमान खान और भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म थी, जो सुपर-डुपर हिट रही थी. इन दिनों शीबा टेलीविजन पर 'हासिल' सीरियल में नजर आ रही हैं.
 
sheeba
शीबा और भाग्यश्री


25 साल में इतनी बदल गई है सलमान खान की हीरोइन, अब दिखने लगी हैं ऐसी

शीबा ने इस शादी समारोह के बारे में बताया, "हमने जश्न मनाया और खूब डांस किया. गोवा बहुत ही प्यारी जगह है, जहां मस्ती के साथ ही रिलैक्स भी किया जा सकता है. डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एकदम माकूल जगह भी. समुद्र तट के खूबसूरत नजारे और शादी का मंडप दोनों ही कमाल हैं." 

Video: सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर से NDTV की खास बातचीत



शीबा ने भाग्यश्री के बारे में बताया, "मैं और भाग्यश्री ने बारात के दौरान पूरे समय नाचते ही रहे. उनके साथ समय गुजारना वाकई काफी मजेदार था. मेरी भाग्यश्री की दोस्ती काफी पुरानी है." 'मैंने प्यार किया' के बाद भाग्यश्री बॉलीवुड से गायब ही हो गई थीं क्योंकि उन्होंने शादी कर ली थी. भाग्यश्री ने 'कच्ची धूप' टीवी सीरियल से करियर की शुरुआत की थी. शीबा का बॉलीवुड में करियर उस तरह से परवान नहीं चढ़ सका. 

  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Bhagyashree, Sheeba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com