विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने से पहले सलीम खान का चार दिन पुराना वीडियो आया सामने? ऐसी थी सलमान खान के पापा की हालत

90 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव रहते हैं. इस बीच, अस्पताल में भर्ती होने से ठीक चार दिन पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

तबीयत बिगड़ने से पहले सलीम खान का चार दिन पुराना वीडियो आया सामने? ऐसी थी सलमान खान के पापा की हालत
तबीयत बिगड़ने से पहले सलीम खान का चार दिन पुराना वीडियो आया सामने?

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह खबर मंगलवार सुबह सामने आई, जिसके बाद पूरा खान परिवार चिंतित है. सलीम खान बॉलीवुड के एक्टर और दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर रहे हैं उन्होंने 'शोले', 'दीवार', 'ज़ंजीर' जैसी क्लासिक फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा है. 90 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव रहते हैं. इस बीच, अस्पताल में भर्ती होने से ठीक चार दिन पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सलीम खान का वीडियो वायरल

यह वीडियो सलीम खान का बताया जा रहा है. वीडियो में सलीम खान समुद्र किनारे अपनी पूरी सुरक्षा टीम के साथ आराम से टहलते दिख रहे हैं. वीडियो में कुछ जगहों पर सलीम खान को चलने के लिए सहारा लेना पड़ रहा है. हालांकि यह वीडियो सलीम खान का है यह नहीं एनडीटीवी इसका दावा नहीं करता है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं कि इतनी जल्दी तबीयत कैसे बिगड़ गई. फिलहाल, खान परिवार और फैंस सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

डॉक्टर कर रहे हैं जांच

अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान तुरंत वहां पहुंचे. अस्पताल के बाहर से सलमान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे काफी परेशान और चिंतित नजर आ रहे हैं. परिवार के अन्य सदस्य भी लगातार मिलने आ रहे हैं. परिवार की ओर से अभी तक सलीम खान की सेहत के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की जा रही है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बढ़ती उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salim Khan Has Been Admitted To Lilavati, Salman Khan Rushes To Lilavati, Salman Khan Visiting Salim Khan Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com