विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2020

सलमान खान ने साई मांजरेकर के साथ 'मुन्ना बदनाम हुआ' पर किया ऐसा डांस, फैंस भी हो गए एक्साइटेड

सलमान खान (Salman Khan) और साई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें दोनों कलाकार साथ में 'मुन्ना बदनाम हुआ' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

सलमान खान ने साई मांजरेकर के साथ 'मुन्ना बदनाम हुआ' पर किया ऐसा डांस, फैंस भी हो गए एक्साइटेड
सलमान खान (Salman Khan) ने साई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) के साथ किया धमाकेदार डांस
  • सलमान खान ने साई मांजरेकर के साथ किया धमाकेदार डांस
  • 'मुन्ना बदनाम हुआ' पर साथ थिरकते दिखे कलाकार
  • सलमान खान और साई का पुराना वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी खूब जाने जाते हैं. आखिरी बार सलमान खान 'दबंग 3' में नजर आए थे. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) और किच्चा सुदीप ने उनके साथ अहम भूमिका अदा की थी. हाल ही में सलमान खान और साई मांजरेकर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें दोनों कलाकार साथ में 'मुन्ना बदनाम हुआ' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान और साई का डांस देख फैंस भी खूब एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

सलमान खान (Salman Khan) और साई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) का यह वीडियो उनके फैनपेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे अब तक 92 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में साईं और सलमान खान, दोनों का ही अंदाज काफी लाजवाब लग रहा है. उनका डांस देख फैंस भी खूब चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस जहां ब्लैक शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं सलमान खान मरून टीशर्ट और डेनिम में दिखाई दे रहे हैं. डांस के साथ-साथ वीडियो में कलाकारों का अंदाज भी देखने लायक है. 

बता दें कि एक्ट्रेस साई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) ने फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के साथ अहम भूमिका अदा की थी. वहीं, सलमान खान की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. दबंग 3 की तरह सलमान खान की इस फिल्म को भी प्रभू देवा डायरेक्ट करेंगे. यूं तो फिल्म ईद पर ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई जिससे इसकी रिलीज डेट टाल दी गई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Saiee Manjrekar, Dabangg 3, Salman Khan Video, Salman Khan With Saiee Manjerkar, Salman Khan On Munna Badnam Hua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com