विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

Tiger सलमान खान के डूबते करियर को इस डायरेक्टर ने बचाया था

सलमान खान का आज जन्मदिन है और वे 52 साल के हो गए हैं. उनका फिल्मी सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है.

Tiger सलमान खान के डूबते करियर को इस डायरेक्टर ने बचाया था
  • बॉलीवुड में इस शख्स ने बचाया था सलमान का करियर
  • फिल्म वान्टेड में सलमान खान ने की थी वापसी
  • कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद हुई थी हिट
नई दिल्ली: सलमान खान 52 साल के हो गए हैं. उनका फिल्मी सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उनके करियर में कई बार ऐसा समय आया जब लगा कि करियर खत्म होने के कगार पर है. ये बात 2007 की है. उनकी फिल्म ‘पार्टनर’ सुपरहिट रही थी. वे छा गए थे. लेकिन उसके बाद उनकी फिल्मों को लेकर खराब चॉयस की वजह से उनके स्टारडम को खतरा पैदा हो गया था. उनकी ‘युवराज’ फ्लॉप हो गई थी और जिन फिल्मों में छोटे-मोट रोल किए थे, वे भी बैठ गईं लेकिन 2009 में फिल्म ‘वॉन्टेड’ आई और इस फिल्म ने उनके करियर की दिशा को ही बदलकर रख दिया.

पढ़ें: सलमान खान की पहली कमाई थी सिर्फ 75 रुपए, गर्लफ्रेंड को लेकर भी किए खुलासे

सलमान खान इस फिल्म में एक्शन अंदाज में नजर आए, और दर्शकों ने उन्हें हाथोहाथ लिया. फिल्म साउथ का रीमेक थी. वैसे भी सलमान को साउथ का रीमेक सूट भी करता है. इस फिल्म ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया, और साउथ के एक्टर-डायरेक्टर-कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था.

हालांकि इसके बाद भी उन्होंने ‘वीर’ और ‘लंदन ड्रीम्स’ जैसी फ्लॉप दीं और वे जल्द ही समझ गए कि उन्हें ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्में ही करनी चाहिए. फिर उनकी दबंग’ आई जो सुपरहिट रही और उसके बाद ‘बॉडीगार्ड’ आई. ‘बॉडीगार्ड’ भी साउथ का रीमेक थी. उसके बाद से सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है.

VIDEO: एक्शन से लबरेज है सलमान की 'टाइगर जिंदा है'

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Birthday, Salman Khan Birthday Celebration, Salman Khan Birthday Party, Salman Career, Prabhudeva, Wanted Movie, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com