विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2024

लीजिए सलमान खान के फैन्स का खत्म होने जा रहा 12 साल का इंतजार, भाई सोहेल के साथ बना रहे ऐसी फिल्म भूल जाएंगे पठान और टाइगर

सलमान खान एक बार फिर से अपने छोटे भाई सोहेल खान की फिल्म में काम करने के लिए तैयार है. उनकी इस फिल्म का नाम शेर खान है. शेर खान सलमान और सोहेल के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक रही है जो पिछले 12 सालों से रुकी हुई है

लीजिए सलमान खान के फैन्स का खत्म होने जा रहा 12 साल का इंतजार, भाई सोहेल के साथ बना रहे ऐसी फिल्म भूल जाएंगे पठान और टाइगर
आएगी सलमान खान और सोहेल खान की फिल्म शेर खान
नई दिल्ली:

सलमान खान एक बार फिर से अपने छोटे भाई सोहेल खान की फिल्म में काम करने के लिए तैयार है. उनकी इस फिल्म का नाम शेर खान है. शेर खान सलमान और सोहेल के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक रही है जो पिछले 12 सालों से रुकी हुई है, लेकिन एक बार फिर से दोनों भाइयों ने फैंस के लिए शेर खान पर काम करने का फैसला किया है. साल 2012 में सलमान खान और कपिल शर्मा ने जंगल-एडवेंचर फिल्म शेर खान की घोषणा की गई थी. इसे एक वीएफएक्स-भारी एक्शन ड्रामा बताया गया था जिसमें सलमान एक शेर-दिल ही-मैन के रूप में दिखाई देने वाले थे. 

रिपोर्ट्स की मानें तो वीएफएक्स संबंधी कारणों से इस फिल्म को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है. शेर खान का निर्माण और निर्देशन सोहेल खान कर रहे थे, जिन्होंने इससे पहले सलमान को औजार, प्यार किया तो डरना क्या, हैलो ब्रदर और जय हो में निर्देशित किया था. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सोहेल इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग सीजन 10 के एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने शेर खान के साथ लार्जर दैन लाइफ हिंदी सिनेमा में वापसी के बारे में अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज़18 से बात की और खुलासा किया कि वह इसे 2025 में तैयार करने की प्लानिंग कर रहे हैं. 

सोहले खान ने शेर खान को ठंडे बस्ते में क्यों डाला इसको लेकर उन्होंने कहा, 'वीएफएक्स की टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है. हर बार जब हम शेर खान की स्क्रिप्टिंग पूरी करते थे, तो मैं एक और मार्वल फिल्म दिखती थी और इससे मुझे यह महसूस होता था कि मैंने क्या लिखा है और मैं कैसा एक्शन चाहता हूं. मुझे पता था कि जब तक फिल्म आएगी, यह आउट डेटेड लगेगी.' सोहेल का मानना है कि समय के साथ वह हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्मों और एक्शन एडवेंचर के फॉर्मूले को समझने में कामयाब रहे और दर्शकों के साथ तालमेल बिठाया और बॉक्स ऑफिस पर अद्भुत काम किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sher Khan, Film Sher Khan, Salman Khan Sher Khan, Sohail Khan, Sohail Khan Film Sher Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com