विज्ञापन

सलमान खान ने एक्स गर्लफ्रेंड के घर के बाहर किया हंगामा, दोस्त ने बताया वो अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाता

सलमान खान के ये दोस्त उस जमाने से हैं जब दबंग खान की कोई पहचान नहीं थी, बल्कि जब ये साथ होते थे तो इन्हें इसी दोस्त के नाम से पहचाना जाता था.

सलमान खान ने एक्स गर्लफ्रेंड के घर के बाहर किया हंगामा, दोस्त ने बताया वो अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाता
सलमान खान के दोस्त ने शेयर की पुरानी यादें
Social Media
नई दिल्ली:

सलमान खान और एक्टर राजू श्रेष्ठ बचपन के दोस्त हैं. ये राजू श्रेष्ठ वही हैं जिन्होंने मास्टर राजू के नाम से कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया. राजू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ बिताए पुराने दिनों की कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं. राजू ने बताया कि उनकी और सलमान की दोस्ती बहुत पुरानी है. दोनों का बचपन मुंबई के बांद्रा इलाके में साथ गुजरा. वे एक साथ साइकिल चलाते थे और बचपन की मस्ती में कई बार नंगे होकर नहाया भी करते थे. 

राजू ने कहा, “सलमान और मैंने नंगे होकर साथ नहाए हैं लेकिन अब ऐसी उम्मीद नहीं करता क्योंकि वो आज बहुत बड़े स्टार हैं.” उन्होंने आगे बताया कि सलमान शुरू से ही दिल के बहुत साफ और दयालु इंसान हैं. हालांकि वे अपने फीलिंग्स पर काबू नहीं रख पाते, जिस वजह से कभी-कभी लोग उन्हें गलत समझ लेते हैं. राजू ने याद किया, “सलमान दिमाग से कम और दिल से ज्यादा काम करते हैं. कभी-कभी वे किसी की बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर गाली-गलौज करते थे या अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर के बाहर चिल्लाया भी है. उन्होंने किसी को पीटा भी था. वह अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं रख पाते. लेकिन वह बतौर इंसान अच्छे हैं उनका दिल साफ है.”

बता दें कि सलमान और राजू, दोनों की दोस्ती तब शुरू हुई जब सलमान स्टार नहीं बने थे. लोग राजू को देखकर कहते थे, ‘मास्टर राजू के साथ एक लड़का खड़ा है.' राजू ने कहा, “मैं उन्हें तब से जानता हूं जब वे कुछ भी नहीं थे. वे बहुत अच्छे और मददगार हैं.”

सलमान ने बाद में राजू को फिल्मों में मौके दिए. ‘बागी' में राजू को रोल मिला, जहां शूटिंग के लिए वे ऊटी गए थे. इसके कई साल बाद ‘चल मेरे भाई' में भी दोनों साथ काम किया. राजू का मानना है कि सलमान को अक्सर गलत समझा जाता है, जबकि वे असल में बहुत नेकदिल इंसान हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com