Saiya Sipahi Devra Kisaan Bhojpuri Song: भोजपुरी की मशहूर सिंगर करिश्मा कक्कड़ और जानी-मानी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का नया गाना रिलीज सइयां सिपाही देवरा किसान रिलीज हो गया है. माही श्रीवास्तव अपनी फिल्म जया की वजह से कुछ समय से सुर्खियों में हैं और इस फिल्म से उनको जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल हुई है. माही श्रीवास्तव की आने वाली फिल्म 'लॉटरी' है. बेशक लॉटरी को रिलीज होने में अभी थोड़ा समय है, लेकिन हमेशा की तरह माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपने एक्सप्रेशंस से फैन्स का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है. करिश्मा कक्कड़ का गाया और माही श्रीवास्तव की शानदार अदाकारी वाला भोजपुरी लोकगीत 'सइयां सिपाही देवरा किसान' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
भोजपुरी सॉन्ग 'सइयां सिपाही देवरा किसान' जय जवान जय किसान का नारा बुलंद कर रहा है. इसके वीडियो में दर्शाया गया है कि एक बहु अपने ससुराल में पूरे परिवार की तारीफ करती हुई दिख रही है. वह अपने सौभाग्य को लेकर काफी खुश है. उसे मायके के जैसा फील आ रहा है. उसका पति फौजी जवान देश की सेवा में रत है और देवर किसान है, जो खेतों में अन्न उपजाकर देश के लोगों पेट भरता है. इस गाने के वीडियो में बहु के रूप में माही श्रीवास्तव नाचते झूमते हुए कह रही है कि...'ससुरा में आके भाग जागा, पियाजी से दिल हमार लागल, ओसही मिलल परिवरवा, चाहे जइसे राम जी से माँगल, एगो रहे सीमवा प एगो रहे खरिहनवा रामा, सइयां सिपहिया हमर देवरा किसनवा रामा...'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भोजपुरी सॉन्ग सइयां सिपाही देवरा किसान
भोजपुरी सॉन्ग 'सइयां सिपाही देवरा किसान' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने खास अंदाज में गाया है. इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं