सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में इस शनिवार को सैफ अली खान (Saif Ali Khan), यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीस बतौर गेस्ट नजर आएंगे. तीनों अपनी नई फिल्म 'भूत पुलिस' का प्रचार करने कॉमेडी शो में पहुंचे थे. जिसमें यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीस एक प्राचीन भूत से पीड़ित बहनों के रोल में हैं जबकि सैफ अली खान और अर्जुन कपूर उनका इलाज करने का काम करते हैं. इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया है.
'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में मजेदार सवाल-जवाब के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और होस्ट कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से उनकी पसंदीदा लोरी के बारे में पूछा कि वे अपने बच्चों को क्या सुनाते हैं. सबसे पहले बॉलीवुड के नवाब ने कहा कि सारी सिंगिंग अलेक्सा करती है और कपिल शर्मा ने जवाब दिया कि वह अपनी बेटी के लिए आकर्षक धुन 'बेबी शार्क' बजाते हैं, "छोटा बच्चा है न उसे कुछ भी सुनाओ पता नहीं चलता. जैसे मेरी बेटी उसे मैं जो लगा देता हूं बेबी शार्क डो डू डू डू डू.'
लोरी के बारे में बात करते हुए, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपनी पहली बेटी सारा अली खान के साथ एक घटना को याद किया, जब वह एक बच्ची थी, 'मैं गाता था एक गाना, समरटाइम बोले, इंग्लिश लोरी है, और सारा बहुत छोटी थी उस टाइम पे. उसने आंख खोल के बोला 'अब्बा मत गाओ प्लीज' तब से मैं नहीं गाता. यहां तक कि बच्चे ने कह दिया मत गाओ.' इस तरह सैफ अली खान ने सारा अली खान से जुड़ा बहुत ही दिलचस्प वाकया शेयर किया.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं