विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2019

सैफ अली खान ने करीना कपूर और सारा अली खान को लेकर दिया ये चौंकाने वाला बयान, बोले- मुझे शक है...

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)' का दूसरा सीजन 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहा है. सारा अली खान और करीना कपूर को लेकर यह चौंकाने वाली बात कही है.

सैफ अली खान ने करीना कपूर और सारा अली खान को लेकर दिया ये चौंकाने वाला बयान, बोले- मुझे शक है...
सैफ अली खान ने करीना कपूर और सारा अली खान को लेकर कही ये बात
  • सैफ अली खान ने करीना-सारा को लेकर कही ये बात
  • 'सेक्रेड गेम्स' में आएंगे नजर
  • 'सेक्रेड गेम्स' का है दूसरा सीजन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)' का दूसरा सीजन 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहा है. 'सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)' के पहले सीजन ने जमकर धूम मचाई थी, और सैफ अली खान के इंस्पेक्टर सरताज सिंह के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था. हालांकि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर कोई भी चौंक सकता है. सैफ अली खान का कहना है कि उन्हें इस बात का शक है कि उनकी बीवी करीना कपूर खान और बेटी सारा अली खान ने अभी तक इस शो को देखा है या नहीं. 

Man Vs Wild on Discovery: हाथ में भाला, डोंगी की सवारी जंगल में कुछ इस अंदाज में दिखे PM Modi- देखें Video

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने कहा, 'मुझे इस बात का शक है कि उन्होंने शायद ही उस तरह शो को देखा हो जैसा दर्शकों ने देखा है.' इस बात का खुलासा सैफ अली खान ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान किया. सैफ अली खान ने बताया, 'मुझे उन दर्शकों से फीडबैक मिला जिन्होंने पूरे मन के साथ इस शो को देखा और कुछ ने तो बार-बार देखा. हालांकि मुझे नहीं लगता कि घर पर इसे किसी ने देखा होगा क्योंकि मुझे उनसे कोई फीडबैक नहीं मिला.'

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ नाम जोड़े जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस को आया गुस्सा, बोलीं- मेरा भी परिवार है...

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने कहा, 'ठीक है, हमने यह सीरीज सिर्फ उनके देखने के लिए तो बनाई नहीं थी, हमने दर्शकों के लिए बनाई थी. मुझे खुशी है कि पहले सीजन को जोरदार रिस्पॉन्स मिला. मुझे पता है कि दूसरा सीजन भी शानदार रहने वाला है.' नेटफ्लिक्स सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा. 'सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)' के अलावा सैफ अली खान 'लाल कप्तान' और 'जवानी जानेमन' फिल्मों में भी नजर आएंगे.

(इनपुटः IANS)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Sara Ali Khan, Kareena Kapoor Khan, Sacred Games
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com