विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2020

शादी के वक्त सैफ अली खान ने यूं पकड़ा करीना कपूर का हाथ तो इस तरह हंस पड़ी थीं एक्ट्रेस, देखें Photo

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो में सैफ और करीना को देखकर उनकी खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं

शादी के वक्त सैफ अली खान ने यूं पकड़ा करीना कपूर का हाथ तो इस तरह हंस पड़ी थीं एक्ट्रेस, देखें Photo
शादी के वक्त सैफ अली खान ने पकड़ा करीना कपूर का हाथ
  • करीना और सैफ की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
  • करीना और सैफ की अब तक की सबसे खूबसूरत फोटो
  • करीना और सैफ की शादी की फोटो फिल्मफेयर ने इंस्टाग्राम पेज से किया शेयर
नई दिल्ली:

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. शादी का दिन हर शख्स के लिए बेहद खास होता है लेकिन इस फोटो में सैफ अली खान और करीना कपूर की खुशी देखने लायक है. यह फोटो करीना कपूर खान और सैफ अली खान के शादी की वक्त की है लेकिन फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम पेज ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके बाद से ही यह वायरल हो रही है. इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है.

जहां तक इस वायरल फोटो की बात करें तो इसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan) दुल्हे के लिबास में हैं तो करीना कपूर दुल्हन. यह फोटो शादी के वक्त की है जब इन दोनों ने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की थी. लेकिन सबसे जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है वह यह कि इस फोटो में दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक है. इस फोटो में सैफ करीना का हाथ पकड़कर उन्हें प्यार से देख रहे हैं तो करीना की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है. सिर्फ इतना ही नहीं नई नवेली दुल्हन करीना शर्माने के साथ- साथ सैफ के आंखों में आंख डालकर हंस रही है.

इस फोटो को शेयर करते हुए फिल्मफेयर ने कैप्शन में लिखा- ब्यूटीफुल मोमेंट सैफ अली खान एंड करीना कपूर... स्पेशल डे. इस फोटो पर अब तक 19 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. साथ ही इस पर हजारों से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शानदार जोड़ी वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- लवली कपल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Saif Ali Khan And Kareena Kapoor Wedding Pics, Kareena Kapoor Wedding Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com